Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

साईधाम में नि:शुल्क कोविड वैक्सिीनेशन कैंप का आयोजन किया गया

Metro Plus से Jassi Kaur की रिपोर्ट
Faridabad News, 21 जनवरी:
सैक्टर-86 स्थित शिरडी साई बाबा टेंपल सोसाइटी में जिला स्वस्थ्य विभाग और फरीदाबाद प्रशासन द्वारा शिरडी साई बाबा टेंपल सोसायटी के प्रागंण में कोविड वैक्सिीनेशन कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में 15 और 18 वर्ष के 151 लोगों का टीकाकरण किया गया। जिसमें 32 लोगों को बुस्टर डोज लगाए गए।

शिरडी साई बाबा टेंपल सोसाइटी अध्यक्ष डॉ० मोतीलाल गुप्ता ने कहा कि साईधाम हमेशा से ही सामाजिक और धार्मिक कार्य में आगे रहता है। अगला कोविड वैक्सिीनेशन कैंप 22 जनवरी को साईधाम में लगाया जाएगा। कैंप का समय प्रात: 10 बजे से 3 बजे रहेगा। 23 जनवरी को अग्रवाल वैश्य समाज और रोटरी क्लब फरीदाबाद मिडटाउन के तत्वाधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। आप सभी से अनुरोध है कि इस रक्तदान में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लें क्योंकि रक्तदान ही महादान है।

Related posts

सुधांशु महाराज ने अपने प्रवचनों से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया

Metro Plus

कांग्रेस नेता गिरीश भारद्वाज के नेतृत्व में हजारों लोगों ने तिरंगा यात्रा निकाली

Metro Plus

सरस आजीविका मेले में आए दुकानदारों की आय में वृद्धि के साथ-साथ परिवार की आर्थिक स्थिति भी सुदृढ़ हुई: CEO शिखा

Metro Plus