Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

एडवांस्ड इंस्टीट्यूशन में 9 व 10 जून को लगाया जा रहा है जॉब फेयर

मैट्रो प्लस
पलवल, 5 जून (नवीन गुप्ता): एडवांस्ड एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन में इंजीनियरिंग कॉलेजों के छात्र-छात्राओं को रोजगार देने के उद्वेश्य से एक विशाल जॉब फेयर अवसर का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए कॉलेज की पीआरओ डा०ऋचा गुप्ता ने बताया कि आगामी 9 व 10 जून को लगाए जा रहे इस दो-दिवसीय जॉब फेयर में रोजगार पाने के इच्छुक छात्र-छात्राओं के लिए यह एक सुनहरा अवसर होगा जिसमें हिस्सा लेने वाले छात्रों का प्रवेश नि:शुल्क होगा। इस दो-दिवसीय जॉब फेयर में हिस्सा लेने के इच्छुक आवेदकों के लिए फार्म भरने की आखिरी तिथि 6 जून रखी गई है। इस फेयर में बी.टेक (सीएसई/ईसीई/ईई/सिविल), बीबीए, बीसीए, एमबीए, एमसीए के 2015-16 बैच के छात्र हिस्सा ले सकेंगे। छात्रों के रोजगार के लिए आयोजित किए जा रहे इस जॉब फेयर में मेनटेक टेक्नोलॉजीस, रिलायंस, हिटेची इंडिया, ब्रिटिश टेलिकॉम, चॉयस ग्रुप, जीनस टेल, वाई-फाई कम्यूनिकेशन प्रा०लि०, इनोवर डिजिटल, युवा इंजीनियर्स, डिडिकॉल तथा मिडास एसकेबी नामक ख्याति प्राप्त कंपनियां भाग लेंगी।

Related posts

Manav Rachna में इनोवेशन समिट कार्यक्रम में 18 डेंटल कॉलेजों से सैकड़ों छात्रों ने हिस्सा लिया।

Metro Plus

FMS के छात्र दीपांश जोशी की NEET-2017 में शानदार सफलता

Metro Plus

FMS में नवरात्रि व दशहरा समारोह का आयोजन धूमधाम से किया गया

Metro Plus