Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

सामाजिक कार्यो के लिए मारवाडी युवा मंच को सम्मानित किया गया

मैट्रो प्लस
फरीदाबाद, 14 जून (नवीन गुप्ता): मारवाड़ी युवा मंच एवं जिला रेडक्रास सोसायटी द्वारा संयुक्त रूप से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 48 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। कैंप का उद्वघाटन जिला उपायुक्त चंद्रशेखर ने किया।
सैक्टर-12 कंवेंशन हॉल में आयोजित रक्तदान दिवस कार्यक्रम में मारवाड़ी युवा मंच ने जिला रेडक्रास सोसायटी के साथ संयुक्त रूप से रक्तदान शिविर का आयोजन किया। मुख्य अतिथी जिला उपायुक्त चंद्रेशेखर ने कहा कि रक्तदान अवश्य करें ताकि जरूरतमंद को समय पर रक्त मिल सके। रेडक्रास सोसायटी के सचिव डीआर शर्मा ने कहा कि जीते जी रक्तदान मरने के बाद नेत्रदान के लिए युवा संकल्प ले ताकि समाज के जरूरतमंद की समय पर मदद की जा सके।
इस अवसर पर समाज में श्र्रेष्ठ कार्य करने के लिए मारवाडी युवा मंच को जिला उपायुक्त चंद्रशेखर द्वारा सम्मानित किया गया। इसके अलावा सर्वाधिक बार रक्तदान करने के लिए अरिहंत जैन व विमल खंडेलवाल को भी सम्मानित किया गया। एसडीएम महावीर प्रसाद और मारवाड़ी युवा मंच फरीदाबाद के अध्यक्ष अरिहंत जैन, उपाध्यक्ष विमल खंडेलवाल, राष्ट्रीय सहसचिव निकुंज गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष रजत गुप्ता, योगेश तिवारी,पूजा जैन सहित अन्य सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद थे।

Blood Camp-2 (1)

Related posts

KMC हार्ट एंड मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।

Metro Plus

FMS के छात्रों ने लोहागढ़ फार्म का दौरा किया

Metro Plus

नीमका जेल में बंद शहर के दो नामी-गिरामी बिल्डर कोरोना के चलते कोविड ICU वार्ड में भर्ती!

Metro Plus