Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

विश्व रक्तदान दिवस पर महारानी वैष्णादेवी मंदिर संस्थान जिला उपायुक्त द्वारा सम्मानित

मैट्रो प्लस
फरीदाबाद, 14 जून (जस्प्रीत कौर): विश्व रक्तदान दिवस पर आज जिला उपायुक्त द्वारा शहर की अनेक सामाजिक संस्थाओं को सम्मानित किया गया। इस कड़ी में रक्तदान शिविर का आयोजन एवं लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करने के लिए शहर की सबसे बड़ी धार्मिक संस्था महारानी वैष्णोदेवी मंदिर संस्थान को भी सम्मानित किया गया। जिला उपायुक्त चंद्रशेखर ने रक्तदान शिविर का आयोजन करने के लिए संस्थान के प्रधान जगदीश भाटिया को पुरस्कृत किया।
इस अवसर पर श्री भाटिया के साथ संस्थान के अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे। श्री भाटिया ने कहा कि विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर वह लोगों से अपील करते हैं कि अधिक से अधिक संस्था एवं अन्य लोगों को इस पुनित कार्य के लिए बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।
उन्होंने इस मौके पर रक्तदान हेतु उचित कार्य करने वाली संस्थाओं को सम्मानित करने पर जिला उपायुक्त चंद्रशेखर का आभार जताया। श्री भाटिया ने कहा कि सम्मान मिलने से लोगों में उत्साह का संचार होता है और अधिक से अधिक लोग ऐसे पुण्य के कार्य में सहभागिता करते हैं। श्री भाटिया ने जिला उपायुक्त को आश्वासन दिया कि भविष्य में महारानी वैष्णादेवी मंदिर के तत्वावधान में अधिक से अधिक रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जाएगा। उनके अनुसार रक्तदान से बड़ा दूसरा कोई दान नहीं होता। इस मौके पर उनके साथ मंदिर के पदाधिकारी अनिल भाटिया व सतीश भाटिया भी उपस्थित थे।

Related posts

विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल में गर्व और जोश के साथ मना स्वतंत्रता दिवस

Metro Plus

राजकीय बाल वरिष्ठ विद्यालय के प्रबंधन ने एंबुलैंस बिग्रेड को किया सम्मानित

Metro Plus

Fogaat School में हुआ धार्मिक, नैतिक एवं आध्यात्मिक संगोष्ठी का आयोजन

Metro Plus