Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

योग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाये: आरके चिलाना

मैट्रो प्लस
फरीदाबाद, 21 जून (नवीन गुप्ता): अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर फरीदाबाद में योग गुरू बाबा रामदेव ने जो रिकार्ड बनाया है वह वाकई में फरीदाबाद के लिए गौरव की बात है। यह उदगार समाजसेवी आरके चिलाना ने योग शिविर में हिस्सा लेने के बाद कहे। श्री चिलाना ने बताया कि आज इस योग शिविर में लायंस क्लब इंटरनेशनल डिस्ट्रिक-321 के लायन मैंबरों ने हिस्सा लेकर योग शिविर को सफल बनाया है।
श्री चिलाना ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी अंर्तराष्ट्रीय दिवस पर योग शिविर में हिस्सा लेकर इस बात को साबित कर दिया है कि प्रधानमंत्री हर अच्छे कार्य का हिस्सा बन रहे है। उन्होंने कहा कि योग बनाये निरोग इस बात को हर कोई गांठ बांध ले तो अवश्य ही वह बीमारियों से दूर हो जायेगा। श्री चिलाना ने कहा कि आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस सफलता से संपन्न हुआ है परंतु हम सभी को आज के बाद भी योग को निरंतर जारी रखना है।
उन्होंने कहा कि यह योग हमारे लिए लाभकारी है। आज के इस व्यस्त जीवन में हम अपने स्वास्थ्य की पूरी तरह से देखभाल नहीं कर पाते है जिसके कारण हम जल्द ही बीमारियों के शिकार हो जाते है अगर हम समय रहते योग करें तो अवश्य ही हम पूरी तरह से स्वस्थ रह सकेंगे। इसीलिए लायंस क्लब इंटरनेशनल डिस्ट्रिक 321 सभी क्लबों के प्रधानों से अपील करता है कि समय-समय पर सभी क्लब अपने-अपने क्लबों में योग शिविर लगाये व स्वास्थ्य लाभ उठाये।

Related posts

राजेश नागर ने तिगांव में फिटनेस क्लब जिम का किया उद्घाटन

Metro Plus

Haryana: दोबारा हो सकते हैं राज्यसभा चुनाव? काउंटिंग एजेंट्स को लेकर राज्यसभा चुनाव विवादों में!

Metro Plus

मारवाड़ी युवा मंच ने जरूरतमंदों को गर्म वस्त्र बांटे

Metro Plus