Metro Plus News
दिल्लीफरीदाबादहरियाणा

पीएम नरेंद्र मोदी पहली बार आज जाएंगे पाकिस्‍तान

नवीन गुप्ता
नई दिल्‍ली/काबुल, 25 दिसंबर:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को पहली बार पाकिस्‍तान भी जाएंगे। पीएम मोदी का पाकिस्‍तान दौरा पहले से प्रस्‍तावित नहीं था लेकिन अचानक इसमें बदलाव करते हुए पीएम मोदी आज शाम नई दिल्‍ली लौटने से पहले दोपहर में लाहौर जाएंगे और अपने पाकिस्‍तानी समकक्ष नवाज शरीफ से मुलाकात करेंगे। जानकारी के अनुसार, पीएम मोदी आज काबुल से लौटते हुए पाकिस्‍तान जाएंगे।
गौर हो कि अफगानिस्तान की यात्रा पर आज काबुल पहुंचने के बाद पीएम मोदी ने राष्ट्रपति अशरफ गनी समेत विभिन्न शीर्ष नेताओं के साथ वार्ता की और वहां की संसद को संबोधित भी किया।
पीएम मोदी ने आज ट्वीट कर जानकारी दी कि वे आज दोपहर लाहौर जाएंगे और पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से मिलेंगे। मोदी आज दोपहर तीन बजे नवाज शरीफ से मिलेंगे। बता दें कि पीएम मोदी पहली बार पाकिस्‍तान जा रहे हैं। पीएम मोदी ने आज नवाज शरीफ से फोन पर बातचीत की।
गौर हो कि आज पाक पीएम नवाज शरीफ का जन्‍मदिन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपने पाकिस्तानी समकक्ष नवाज शरीफ को उनके जन्मदिन की शुभकामना दी और उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। मोदी ने ट्वीट करके बताया कि मैंने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को उनके जन्मदिन पर शुभकामना दी और उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की। कई माह बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्तों में कुछ प्रगति दिख रही है। मोदी और शरीफ की पेरिस में हुई मुलाकात के बाद दोनों देशों ने समग्र बातचीत शुरू करने का निर्णय लिया है।
जानकारी के अनुसार, पीएम मोदी शुक्रवार शाम में ही दिल्‍ली लौटेंगे और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के आवास पर उनसे मिलने जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को उनके 91वें जन्मदिन पर शुभकामना दी। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री की तारीफ करते हुए उन्हें एक ऐसा नेता बताया जो हर भूमिका में उत्कृष्ट रहे। सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट पर उन्होंने लिखा, आज शाम दिल्ली पहुंचने के बाद सीधे अटल जी के आवास पर उन्हें व्यक्तिगत रूप से शुभकामना देने जाऊंगा।

Related posts

विजय प्रताप ने जताया कार्यकर्ताओं एवं मतदाताओं का दिल से आभार

Metro Plus

विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल जैसी संस्कारशाला सभी सरकारी एवं निजी स्कूलों में खुलनी चाहिए: यशपाल यादव

Metro Plus

जानिए, पूर्व मंत्री महेन्द्र प्रताप को पटखनी देकर कौन बना शतरंज/राजनीति का खिलाड़ी?

Metro Plus