Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

बच्चों की जो भी सहायता होगी जरूर पूरा करेगी: सीमा त्रिखा

मैट्रो प्लस
फरीदाबाद, 22 जून(जस्प्रीत कौर): थैलासीमिया ग्रस्त बच्चों की खुशी के लिए एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन फरीदाबाद नगर-निगम के सभागार में डांस एन स्टाइल द्वारा किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती सीमा त्रिखा थी। जिनका बुके देकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत थैलासीमिया ग्रस्त बच्चों द्वारा गाना गाकर कि गयी। जब रवि आहूजा ने स्टेज पर गाना गया तो दर्शक मनमुग्ध हो गए और सबने खड़े होकर तालियों द्वारा रवि का होसला बढ़ाया।
इस अवसर पर रविंद्र डुडेजा ने उपस्थित जन समहू को विस्तार से थैलासीमिया के बारे में बताया किस प्रकार हम आने वाली पीड़ी को थैलासीमिया मुक्त जीवन दे सकते है। अब बारी थी रंगारंग कार्यक्रम की जिसकी शुरुआत डांस इन स्टाइल के छोटे-छोटे बच्चों ने डांस कर के की इसके बाद महिला वर्ग ने अपने मनमोहक अंदाज में डांस की प्रस्तुति की व सभी का मन-मोह लिया।
इस अवसर पर रतन रोहिला, मदन सचदेवा, श्रीमती दुर्गेश बक्शी, मंजू चौहान, भारती यादव, अमित अरोड़ा, रोहित भड़ाना, डॉ० एमपी सिंह व विजय कन्टा को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया ये वो लोग थे। जो समय-समय पर बच्चों की सहायता करते रहते है। कार्यक्रम के विशेष अतिथि श्री धर्मबीर भड़ाना थे।
श्रीमती सीमा त्रिखा ने कहा की बच्चों की जो भी सहायता होगी वो जरूर करेगी। कार्यक्रम का उद्वेश्य था लोगों को थैलासीमिया रोग के बारे में जागरूक करना। इस अवसर पर तनुज शर्मा, रजनी कालरा, शैफाली वेदा, संजय गेरा, विजय कांटा, पवन कुमार, प्रवेश मालिक, नीरज कुकरेजा, जेके भाटिया, अरुण भाटिया, बीदास बतरा, रोहित भड़ाना, श्रीमती दुर्गेश बक्शी खास तौर से उपस्थित थी।

Durgesh Bakshi Honor

Related posts

भारत 2027 में दुनिया में सबसे बड़ी तीसरी आर्थिक ताकत का देश बनेगा: कृष्णपाल गुर्जर

Metro Plus

मानव रचना में हरियाणा के पहले आईआईएफ चैप्टर की शुरुआत

Metro Plus

Rotary Club & ब्रह्मकुमारीज ने Password for Happiness पर Speaker Meet का आयोजन किया

Metro Plus