Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

A.D. Sr. Sec. स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से मनाया गया

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता
फरीदाबाद, 27 जनवरी: डबुआ कॉलोनी स्थित ए.डी. सीनियर सैकेंडरी स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह बहुत हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाया गया। समारोह में एमएलए नगेन्द्र भड़ाना मुख्य अतिथि थे। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि ने ध्वजारोहण किया तत्पश्चात् रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। गणतंत्र दिवस के इस अवसर पर छात्रों का जोश दर्शनीय था। फलोरा बैल के छात्रों का नृत्य प्रशंसनीय था। देशभक्तिपूर्ण सामूहिक गान हम भारती ने समां बांध दिया।
इस अवसर पर छात्रों को मुख्य अतिथि के कर कमलों द्वारा पुरस्कार वितरित किए गए। चीफ की दावत नाटक ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरी।
समारोह के अंत में मुख्य अतिथि व प्रधानाचार्य सुभाष श्योरण ने छात्रों को संबोधित किया व गणों की शुभकामनाएं प्रेषित की। धन्यवाद ज्ञापन उप-प्रधानाचार्य मधु शर्मा द्वारा दिया गया।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Related posts

लाल डोरा/आबादी वाली प्रोपर्टी के कागजातों का सेल्फ सर्टिफिकेशन से क्या है फायदे?

Metro Plus

डिप्टी मेयर मनमोहन गर्ग तथा हरपाल सिंह एंड कंपनी पर लगे पार्क की चारदीवारी को तुड़वाने के आरोप

Metro Plus

Asha Jyoti Vidyapeeth में यज्ञ के साथ सत्र की शुरूआत

Metro Plus