Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

साईंधाम मंदिर के सिलाई सैन्टर में सिलाई सीखने वाली महिलाओं का सर्टिफिकेट वितरित किए डिप्लोमा

मैट्रो प्लस
फरीदाबाद, 01 जुलाई (नवीन गुप्ता): जरूरतमंद महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराने व स्वावलम्बी बनाने के उद्देश्य से विगत अक्टूबर में तिगांव रोड़ स्थित साईंधाम मंदिर में एक सिलाई सैन्टर का शुभारंभ किया गया था। यह सिलाई सैन्टर रोटरी क्लब फरीदाबाद सैन्ट्रल व साईंधाम के सहयोग से शुरू किया गया था। इस सैन्टर में 17 महिलाओं के प्रथम बैच ने छह महीने का डिप्लोमा प्राप्त किया। इन्हें रोटरी क्लब फरीदाबाद सैंट्रल के प्रधान रोटेरियन जगदीश सहदेव, रोटेरियन किशोर बहल व साईंधाम मंदिर के संस्थापक संत मोतीलाल गुप्ता ने डिप्लोमा सर्टिफिकेट वितरित किए।
श्री गुप्ता ने बताया कि इस सैन्टर में महिलाओं को सिंगर की मशीनों पर सिलाई सिखाई जा रही है। कुछ डिप्लोमाधारक महिलाओं को रोजगार उपलब्ध हो गया है तथा कुछ ने सिलाई सीखकर अपना व्यवसाय शुरू कर दिया है। श्री गुप्ता ने बताया कि दूसरे बैच में करीबन 47 और महिलाएं व लड़कियां सिलाई सीखने आ रही है जिसको देखते हुए सिंगर की सिलाई मशीनों की संख्या भी बढ़ा दी गई है।
इस अवसर पर एमएल मेहता, प्रिंसीपल डा. बीनू शर्मा, मकेन्द्र कुमार, राज किशोर सिंह, ए.के.पिल्लै सहित रोटरी क्लब के सदस्य मौजूद थे।

Sahdev1

Related posts

18 जुलाई को विशेष लोक अदालत, आपसी सहमति से सुलझेंगे चेक बाउंस केस

Metro Plus

सिटी प्रेस क्लब के दीवाली मिलन समारोह में राजनेताओं, प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों तथा उद्योगपतियों ने मचाया धमाल

Metro Plus

चीनी मिल कर्मचारियों को तोफा योगयता अनुसार किया जाएगा सहकारिता विभाग में समायोजित

Metro Plus