Metro Plus News
दिल्लीराजनीतिराष्ट्रीयहरियाणा

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को पद का दुरुपयोग करने के एक मामले में कोर्ट का नोटिस

नवीन गुप्ता
चंडीगढ़, 1 दिसंबर: पद का दुरुपयोग करने के एक मामले में यमुनानगर के चीफ ज्यूडीशियल मजिस्ट्रेट (सीजेएम) ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को नोटिस जारी किया है। मामले की सुनवाई के लिए 23 जनवरी की तारीख निर्धारित की गई है। कोर्ट का नोटिस मिलने के बाद अब पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को खुद यमुनानगर में सीजेएम की कोर्ट में पेश होना पड़ेगा।
गौरतलब रहे कि मनमोहन सिंह के खिलाफ यह मामला चीफ विजिलेंस कमिश्नर पीसी थॉमस की नियुक्ति से जुड़ा है। इस मामले में जगाधरी के वकील जीडी गुप्ता ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के खिलाफ याचिका दायर करने के लिए राष्ट्रपति से इजाजत मांगी थी। लेकिन आज तक उन्हें इजाजत नहीं मिली। अब प्रधानमंत्री पद से हटने के बाद उन्होंने मनमोहन सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 166 व 167 के तहत कोर्ट में याचिका दायर कर पीजी थॉमस मामले पर हुए खर्च का पूरा पैसा पूर्व प्रधानमंत्री से वसूलने की बात कही है। इस पर कोर्ट ने प्राइमरी एविडेंस कराकर मामले की अगली सुनवाई के लिए 23 जनवरी की तारीख निर्धारित की है।

Related posts

फैशन एंड लाइफस्टाइल एग्जीबिशन में डिजाइनर उत्पादों की जमकर हुई बिक्री

Metro Plus

DLF इंडस्ट्रीज एसोसिएशन द्वारा सड़कों की सफाई के लिए चलाया जा रहा है जागरूकता अभियान!

Metro Plus

मात्र 72 घंटे के अंदर व्यापारी आदेश मित्तल के हत्यारे गिरफ्तार, जाने क्यों की थी हत्या?

Metro Plus