Metro Plus News
राजनीतिहरियाणा

कैप्टन अजय यादव के खिलाफ प्रदर्शन करेगा धानक समाज

मैट्रो प्लस
चण्डीगढ़, 14 जुलाई (नवीन गुप्ता): संत कबीर धानक महासभा के प्रदेश मीडिया प्रभारी संदीप खरकिया ने पूर्व मंत्री कैप्टन अजय यादव द्वारा कलानौर की विधायक शकुं तला खटक को छोटा नेता बताने जाने पर कहा है कि कलानौर की विधायक प्रदेश की सर्वमान्य नेता है। शकुंतला खटक लगातार दो बार कलानौर विधानसभा क्षेत्र से जीत दर्ज कर चुकी है। उन्होंने हमेशा विकास की सोच के अनुसार कार्य किया है। उन्होंने कहा कि अगर कैप्टन अजय यादव ने शकुंतला खटक के बारे में की गई टिप्पणी पर माफी नहीं मांगी तो धानक समाज रिवाड़ी में जाकर कैप्टन अजय यादव के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि हुड्डा के बढ़ते जनाधार को देखकर कैप्टन यादव बौखलाकर अनाप-शनाप बयानबाजी कर जनता को गुमराह कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि कैप्टन यादव की रिवाड़ी की जनता ने विधानसभा चुनाव में जमानत भी जब्त करवा दी थी। ऐसेे नेता शकुंतला खटक के बारे में बोलने से पहले अपने गिरेबान में झांके। उन्होंने कहा कि विधायक शकुंतला खटक धानक समाज की एक लोकप्रिय नेता है। शकुंतला खटक ने मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुडडा के शासनकाल में प्रदेश भर में धानक समाज के साथ-साथ 36 बिरादरी के लोगों के जनहित के लोगोंं के लिए काम किये हैं।

Related posts

कर्मचारियों को डेंगू से रोकथाम एवं बचाव के उपायों की जानकारी देते हुए चिकित्सा अधिकारी: डॉ० सुभाष पसरेजा

Metro Plus

FFRC की कार्यशैली से दु:खी प्राईवेट स्कूल संचालक, नहीं बनवा पा रही है पेरेंट्स-स्कूल संचालकों में सामंजस्य!

Metro Plus

बडख़ल में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस समारोह

Metro Plus