Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

महिला मोर्चा ने मनाया नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्मदिन

मैट्रो प्लस
फरीदाबाद, 23 जनवरी (नवीन गुप्ता): तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा का नारा देने वाले अमर सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जन्मदिवस पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष अनीता शर्मा के नेतृत्व में श्री बोस का जन्मदिन मनाया गया।
इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भगवत दयाल कौशिक, युवा नेता राकेश देशवाल, मुजेसर मंडल मीडिया प्रभारी मनीष शर्मा, भाजपा नेता युद्धिष्ठर शर्मा, नारायण शर्मा आदि भाजपा नेता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर सभी वक्ताओं ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के बलिदान को सराहा और माल्यार्पण करके नेताजी को याद किया। सभी ने एक स्वर में कहा कि देश को आजाद कराने में सुभाष चंद्र बोस का सबसे ज्यादा योगदान रहा।

 

Related posts

निगमायुक्त यश गर्ग का आदेश, सभी हॉस्पिटल दिन में दो बार करें कोरोना रिपोर्ट अपडेट।

Metro Plus

K.L महता दयानंद पब्लिक स्कूल में बाल दिवस का आयोजन किया गया

Metro Plus

हाइड्रोजन ट्रेन विकसित भारत और हरित ऊर्जा की नई पहचान: कृष्णपाल गुर्जर

Metro Plus