Metro Plus News
उद्योग जगतफरीदाबादरोटरी

रोटरी क्लब फरीदाबाद ईस्ट ने किया पौधारोपण

मैट्रो प्लस
फरीदाबाद, 15 जुलाई (नवीन गुप्ता): रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद ईस्ट ने आईएमटी फरीदाबाद के साथ मिलकर एक बहुत बड़ा ट्री-प्लांटेशन किया जिसमें करीब 200 पौधे लगाए गए। इसमें खास बात यह रही कि पीपल, बरगद, नीम, बेल पत्थर, कचनार आदि के पांच से बारह फीट के 100 बड़े पौधे लगाए गए।
इस मौके पर मुख्य अतिथि एस्टेट अफसर विकास चौधरी ने रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद ईस्ट के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि सभी को पौधारोपण करना चाहिए और साथ-साथ हर किसी को कम से कम एक पौधे की जिम्मेवारी लेनी चाहिए जब तक कि वो पूरी तरह से विकसित न हो जाए।
इस पर क्लब के प्रधान गुलशन नारंग ने बताया की हम पौधारोपण के साथ-साथ इनकी सुरक्षा और विकसित होने तक की जिम्मेवारी पर भी ध्यान दे रहे है। हर इंसान को कम से कम 3 पौधे लगाने चाहिए और उनकी देखभाल करनी चाहिए।
इस मौके पर जोन-10 के असिस्टेंट गवर्नर मोहित आनंद भाटिया, क्लब के प्रधान गुलशन नारंग, आईएमटी के प्रधान पप्पूजीत सिंह सरना, सचिव सीए तरुण गुप्ता, वेद अधलक्खा, पूर्व प्रधान एस.सी. त्यागी, आर.एस. गांधी, जगत मदान, वी.के. मखीजा, ऋतु जैन, सुभाष चन्दर सहित कई उद्योगपति और रोटरी के मेंबर उपस्थित रहे।

Related posts

अजय गौड़ ने CM खट्टर की रैली के मद्देनजर कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई।

Metro Plus

फौगाट पब्लिक स्कूल के खिलाडिय़ों ने ताइक्वांडो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक बटोरे

Metro Plus

एक नबंर की मार्किट में जाने वाले लोगों को मिलेगी ट्रैफिक से निजात! देखें कैसे?

Metro Plus