Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादरोटरी

FMS में रक्तदान शिविर का आयोजन, 160 यूनिट रक्त एकत्रित

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 12 नवंबर: सैक्टर-31 स्थित फरीदाबाद मॉडल स्कूल ने रोटरी क्लब फरीदाबाद आस्था, रोटरी क्लब मिड टाउन तथा रेजीडेन्ट वेलफेयर एसोसिएशन सैक्टर-31 के साथ मिलकर एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस शिविर का उद्वघाटन भारत सरकार में आयुक्त व कैबिनेट सचिव रह चुके FMS मैनेजिंग कमेटी के डायरेक्टर एके मलिक ने किया। हरियाणा सरकार की चाईल्ड वेलफेयर कमेटी के चेयरमैन एच.एस.मलिक, डी.एल.एफ. इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के प्रेजीडेंट जे.पी. मल्होत्रा, रोटरी क्लब ऑफ मिसिसॉगा ओन्टारियो कनाडा के अध्यक्ष ईशान खंाडेकर तथा बी.सी.आई.एल. की श्रीमती श्रेया मलिक व अन्य कई प्रतिष्ठित गणमान्य व्यक्तियों ने इस समारोह में शिरकत की। शिविर में 160 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।
शिविर में अलग-अलग स्थानों से बच्चों के माता-पिता, अभिभावक आदि रक्तदान कर इस नेक कार्य का हिस्सा बने। फरीदाबाद मॉडल स्कूल की शैक्षणिक निदेशिका श्रीमति शशिबाला और प्रधानाचार्य उमंग मलिक ने सभी को इस समाज कल्याण के कार्य के लिए प्रोत्साहित किया।

Related posts

VIDYASAGAR INTERNATIONAL स्कूल के छात्रों ने कृषि फार्म विजिट कर ली नई तकनीकों की जानकारी

Metro Plus

रोटरी और विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल द्वारा लगाए गए कोविड वेक्सीनेशन कैंप में सैकड़ों लोग को दी गई डोज।

Metro Plus

भ्रष्टाचारियों व ईमानदारी के बीच है 2019 का चुनाव: कृष्णपाल

Metro Plus