Metro Plus News
फरीदाबाद

हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ०सुरेश अरोड़ा ने की दो नि:शुल्क सर्जरी

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन 5000 नि:शुल्क सर्जरी करके बनाएगी विश्व रिकार्ड: डॉ०सुरेश अरोड़ा
मैट्रो प्लस
फरीदाबाद, 6 अगस्त (नवीन गुप्ता): इंडियन ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन के आह्वान पर बोन एंड ज्वाइंट-डे के अवसर पर सूर्या ऑर्थो एंड ट्रॉमा सेंटर में दो मरीजों की नि:शुल्क सर्जरी की गई। हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ०सुरेश अरोड़ा तथा डॉ० राकेश मेहता ने दो सर्जरी की हैं। इनमें से एक सजर्री एनआईटी पर्वतीय कालोनी निवासी मुकेश कुमार तथा दूसरी सर्जरी सेक्टर-23 निवासी शंकर की हुई है। मरीज को सारी सेवाएं नि:शुल्क दी गई हैं। बोन एंड ज्वाइंट डे के उपलक्ष्य में देशभर में एसोसिएशन 5000 नि:शुल्क सर्जरी करके विश्व रिकार्ड बनाने की तैयारी में है। इस पुण्य कार्य में रोटरी क्लब भी एसोसिएशन को सहयोग कर रहा है। मुकेश कुमार तथा शंकर ने इस बात के लिए खुशी जाहिर की कि उन्हें संतोषजनक सेवाएं नि:शुल्क मिली हैं।
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए)फरीदाबाद के प्रधान तथा हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ०सुरेश अरोड़ा ने बताया कि हमने देश भर में शुरू किए गए प्रोजेक्ट ऑफ फ्री सर्जरी के तहत दो नि:शुल्क सर्जरी की हैं और भविष्य में भी राष्ट्रहित में ऐसे सेवाएं देते रहेंगे। हमारी एसोसिएशन पहले भी सामाजिक कार्यो में आगे रही है। Dr Suresh Arora हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ०सुरेश अरोड़ा
b51e162f-4452-497e-9e41-4e927cc46b68 157045b2-3f30-4ad7-af05-1cc8de762208

Related posts

पुलिस विभाग में भारी भेरबदल: ममता खरब बनी फरीदाबाद की एसीपी

Metro Plus

भाजपा सरकार ने जनता को दी महंगाई और भ्रष्टाचार की सौगात: उदयभान

Metro Plus

डीएलएफ इंडस्ट्रीज एसोसिएशन द्वारा स्ट्राइव प्रोजेक्ट के अंतर्गत ऑन द जॉब प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

Metro Plus