Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

सावित्री पॉलिटेक्निक में मनाया गया महिला दिवस

नवीन गुप्ता
फरीदाबाद, 9 मार्च: सावित्री पॉलिटेक्निक फॉर वूमेन में महिला दिवस पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्यातिथि डॉ० सीमा राजीव ने महिला दिवस पर छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा है कि महिलाओं को अपने लक्ष्य की और ध्यान देना चाहिए और अपनी आवाज को उठाकर आगे बढऩा चाहिए।
उन्होंने कहा है कि महिलाओं की जिम्मेदारी सिर्फ घर तक ही नहीं बल्कि उनके ऊपर पूरे देश अथवा समाज की भी जिम्मेदारी हैं। हमें इस सोच के साथ काम करना चाहिए। उन्होंने कहा है कि यह दिन महिलाओं के सम्मान के लिए ही मनाया जाता है। अत: इस दिन को नारी सम्मान देना हर व्यक्ति का फर्ज है। नारी को सदा ही हर क्षेत्र में आगे बढऩे के लिए तत्पर रहना चाहिए। उन्होंने कहा की जहां करनाल की कल्पना चावला ने इतिहास रचा था वही दूसरी और महिलाओं ने मैट्रो रेल भी चलाना सीख लिया है। हर नारी के अंदर स्वाभाविक शक्ति होती है। जिससे वह अपने परिवार के साथ-साथ वह देश को भी चला सकती है। उन्होंने कहा कि इस बात का उदाहरण स्वर्गीय पूर्व प्रधानमंत्री इन्द्रा गांधी है। जिन्होंने देश के सबसे बड़े दुश्मन पाकिस्तान को नको तले चने चबवा दिए थे।
इस मौके पर अध्यापिका नीलम गुप्ता ने बताया कि महिलाओं को अपनी सोच बदलने की जरुरत है फिर आगे का रास्ता खुद ब खुद मिल जाता है। इस अवसर पर कविता व गीतों के माध्यम से छात्राओं को जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में सावित्री पॉलिटेक्निक फॉर वूमेन के चैयरमेन एस०एन दुग्गल ने सभी छात्राओं को कहा है कि महिलाओं को आगे बढऩा चाहिए और जमाने के साथ चलना चाहिए अगर महिलाएं जमाने के साथ नहीं चलेंगी तो उन्हें परिवार के साथ-साथ समाज से भी पिछडऩा पढ़ेगा।
प्रिंसिपल कमलेश शाह ने कार्यक्रम में आए हुए मुख्यातिथि डॉ० सीमा राजीव का धन्यवाद किया और उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में अध्यापिका इंद्रजीत भटनागर, पवन भाटिया ने भी छात्राओं को सम्बोधित करते हुए उन्हें जीवन जीने के दिशा निर्देश दिए।IMG_4197

IMG_4193

 

 

Related posts

बीके हाई स्कूल के विद्यार्थियों ने जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया

Metro Plus

मानव रचना इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी में जाने माने एंकर प्रवीण तिवारी द्वारा लिखी गई बुक हुई लॉन्च

Metro Plus

गजेटियर से होगा छात्रों को सम्पूर्ण लाभ

Metro Plus