Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबाद

फरीदाबाद मॉडल स्कूल में छात्रों को बताए गए डेंगू से बचाव के उपाय

मैट्रो प्लस
फरीदाबाद, 17 अगस्त (नवीन गुप्ता): फरीदाबाद मॉडल स्कूल सैक्टर-31 में क्यूआरजी सैंट्रल अस्पताल द्व्रारा डेंगू बुखार से संबधित जागरुकता के विषय में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। क्यूआरजी सैंट्रल अस्पताल के ईएनटी विशेषज्ञ डा० सचिन गुप्ता ने विद्यार्थियों को ‘निवारण ईलाज से बेहतर है ‘ के बारे में अवगत कराया। उन्होंने विद्यार्थियों को डेंगू बुखार के कारणों एवं कैसे यह हमारे आस-पास फैलने से रोका जा सकता है, के बारे में जागरुक कराया। डा० गुप्ता ने विद्यार्थियों को सलाह दी कि इस रोग का ईलाज घर पर भी संभव है अत: इससे डरने की आवष्यकता नहीं है। इ
इनके अतिरिक्त सिविल अस्पताल के स्वास्थ्य निरीक्षक हरिंदर ने विद्यार्थियों को डेंगू बुखार के विषय में जानकारी देते हुए उनके लक्षणों एवं प्रकारों के बारे में बताया। उन्होंने विद्यार्थियों को एक बोतल में डेंगू मच्छरों के लार्वा को भी दिखाया। उन छात्रों को बैंड और बैज प्रदान किए गए जिन्होनें घातक डेंगू मच्छर के खिलाफ सेनानी बनने का वचन लिया।
विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती शशि बाला ने इस अवसर पर वहां उपस्थ्ति सभी शिक्षकों, विद्यार्थियों व विशेष आमंत्रित अतिथियों के साथ इस घातक बीमारी के खिलाफ लडऩे की शपथ ली।

Related posts

Homerton Grammar school की टीम ने जिला लेवल कबड्डी टूर्नामेंट में जीता स्वर्ण पदक

Metro Plus

कचरा और पराली जलाने वालों पर प्रशासन की कड़ी कार्रवाई जारी: अतुल कुमार

Metro Plus

एडवांस्ड इंस्टीट्यूट में फार्मास्युटिकल साइंस रिसर्च पर आयोजित की गई नेशनल कांफ्रेंस

Metro Plus