Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

प्रयास में ध्वजारोहण कर मनाया गया 70वां स्वतंत्रता दिवस समारोह

मैट्रो प्लस
बल्लभगढ़, 17 अगस्त (नवीन गुप्ता): प्रयास सोशल वैलफेयर सोसाइटी (रजि.) द्वारा सैक्टर-64 स्थित प्रयास वैलफेयर भवन में संचालित व्यवसायिक प्रशिक्षण संस्थान में 70वां स्वतंत्रता दिवस समारोह बहुत धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर भारत विकास परिषद् के प्रान्तीय अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल सहित ललित अग्रवाल, अरूण सर्राफ, अजय अग्रवाल तथा अशोक गोयल, गायत्री देवी आदि ने ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के पश्चात वृक्षारोपण किया गया।
इस अवसर पर प्रयास वैलफेयर स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति के गीत प्रस्तुत किए गए। रागिनी के द्वारा ऐ मेरे वतन के लोगों नामक देशभक्ति के गीत ने सबका मन मोह लिया। संस्था के प्रधान जगत मदान ने प्रयास के सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए संस्था का परिचय दिया एवं बच्चो में देशभक्ति एवं नैतिक मूल्यों को बढाने के लिए अघ्यापिकाओं को प्रोत्साहित किया ।IMG-20160815-WA0069 IMG-20160815-WA0071 IMG-20160815-WA0043

Related posts

जनाक्रोश रैली की सफलता ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश: विकास चौधरी

Metro Plus

FMS में नव-सत्र का शुभारम्भ हवन यज्ञ के साथ किया गया

Metro Plus

फौगाट पब्लिक स्कूल में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

Metro Plus