Metro Plus News
फरीदाबादराजनीति

कृष्णपाल गुर्जर के नेतृत्व में भाजपाईयों ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों ने दिखाया उत्साह

शहीदों के प्रति आदर व सम्मान पैदा करने के लिए अभियान: कृष्णपाल गुर्जर
मैट्रो प्लस
बल्लबगढ़, 20 अगस्त (महेश गुप्ता): देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विशेष आह्वान एवं अभियान आजादी के 70 साल जरा याद करो कुर्बानी के तहत बल्लबगढ़ विधानसभा क्षेत्र में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता केन्द्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर व विधायक मूलचंद शर्मा ने स्थानीय अम्बेडकर चौक से शुरू की गई तिरंगा पदयात्रा का तिरंगा दिखाकर शुभारंभ किया। यह पदयात्रा अम्बेडकर चौक से बाजार में से होते हुए अग्रसैन चौक व गुप्ता होटल से होती हुई अम्बेडकर चौक पर आकर संपन्न हुईं।
बल्लबगढ़ की मेन मार्केट में स्थानीय लोगों और दुकानदारों ने जगह-जगह वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारे लगाकर तिरंगा यात्रा का स्वागत किया। इस मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष एडवोकेट गोपाल शर्मा,भाजपा नेता देवेन्द्र चौधरी मुख्य रूप से इस पदयात्रा में शामिल थे।
श्री गुर्जर ने तिरंगा यात्रा के दौरान जनता को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा हमारे देश की आन-बान-शान है। तिरंगें के तीनों रंग हमारे शौर्य, शांति एवं खुशहाली का प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि हम सभी भारतवासियों को भारत की एकता व अखंडता का संकल्प लेना चाहिए। हमें देश की आजादी के लिए प्राण न्यौछावर करने वाले अमर शहीद भगत सिंहए राजगुरू व सुखदेव जैसे वीर क्रांतिकारियों की कुर्बानियों को याद करके उनके द्वारा बताए गए देशसेवा के सच्चे मार्ग पर चलना चाहिए यही हम सभी की ओर से उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार शहीदो के मान सम्मान में कोई कसर बाकि नहीं छोड़ेगी।
तिरंगा यात्रा के दौरान विधायक मूलचंद शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दुनिया में भारत के प्रति पैदा हुए सम्मान का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि मोदी जी की वजह से ही विश्व में भारत की छवि सुधरी है और देश के भीतर आम लोगों के बीच राष्ट्रीयता का भाव पैदा हुआ है। और अब तिरंगा यात्रा के जरिए इसी भाव को जीवंत बनाए रखने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भी शहीदो को पूरा मान सम्मान दिया है शहीदों को अब हमारी सरकार 50 लाख रुपए की सहायता देती है। उन्होंने कहा की उनके विधानसभा के लोग भी इसमें बढ़-चढ़कर भाग ले रहे है।
इस अवसर पर उनके साथ मान सिंह चौहान, मुकेश गुप्ता, प्रमोद गिल, दिपांशु अरोड़ा, कपिल डागर, एमुकेश डागर, दीपक चौधरी,सुनीता, गायत्री शर्मा,पुष्पा शर्मा, किरण सौरोत, तीनों मंडल अध्यक्ष सहित हजारों लोग इस यात्रा में सम्मिलत थे।IMG20160820181405

Related posts

Haryana Education Minister presented a demand charter by Government Aided Private School

Metro Plus

हरियाणा में DC सहित उच्च प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा वाहनों पर बहुरंगी (लाल-नीली-सफेद) बत्ती का प्रयोग करने पर सवाल!

Metro Plus

धर्मपाल यादव बने जजपा के प्रदेश महासचिव

Metro Plus