Metro Plus News
BusinessUncategorizedउद्योग जगतफरीदाबादराष्ट्रीयहरियाणा

Azzurra Pharmaconutrition को नवाजा गया Indian Brands of the Year-2019 के Certificate से

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 31 अक्टूबर:
Bariatric & Medical Nutrition Therapy के क्षेत्र में देश के सबसे भरोसेमंद ब्रांड और कंपनी की उत्कृष्ट रेटिंग के लिए Azzurra Pharmaconutrition प्रा. लिमिटेड नामक कंपनी को Indian Brands of the Year-2019 का Certificate of Excellence दिया गया है। एपीएस मीडिया कंज्यूमर रिसर्च एंड प्रोसैस एवेल्यूट इबार्क रिपोर्ट केलीफोर्निया द्वारा दिल्ली के एक होटल में आयोजित एक भव्य समारोह में यह सर्टिफिकेट शील्ड के साथ सेलेब्रिटीज सुश्री मन्दिरा बेदी और रणविजय सिंह के हाथों कंपनी के प्रबंध निदेशक नीलेश जैन ने प्राप्त किया। श्री जैन के मुताबिक उनकी कंपनी अजूरा फार्माकोन्यूट्रिशन ने अन्य प्रतियोगियों के मुकाबले सबसे अधिक एवं आकर्षक यह सर्टिफिकेट प्राप्त किया है।
ध्यान रहे कि Indian Brands of the Year -2019 समारोह पिछले कई वर्षों से भारत के भीतर एक परंपरा रही है।
Azzurra Pharmaconutrition को उक्त सर्टिफिकेट मिलने पर कंपनी के प्रबंध निदेशक नीलेश जैन ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसके लिए कंपनी की पूरी टीम को बधाई देते हुए इसे एक यादगार क्षण बताया है।

Related posts

राष्ट्रभाषा के सम्मान में विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल में किया गया हिन्दी पखवाड़े का आयोजन

Metro Plus

गर्वनमेंट पॉलिटेक्निक में धूमधाम से मनाया गया 70वां गणतंत्र दिवस समारोह

Metro Plus

रेलयात्रियों की समस्याओं और रेल ठहराव को लेकर कृष्णपाल गुर्जर रेल मंत्री से मिले

Metro Plus