Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबाद

फौगाट स्कूल में पुलिस और विद्यार्थियों के बीच की गई संगोष्ठी

इंटरनेट, टीवी का सकारात्मक प्रयोग करें विद्यार्थी: नवीन संधु
मैट्रो प्लस
फरीदाबाद, 22 अगस्त (नवीन गुप्ता): फौगाट पब्लिक स्कूल सैक्टर-57 के प्रांगण में आदित्य एजुकेशन एवं वेलफेयर सोसाइटी तथा पुलिस प्रशासन के साथ प्रयास से एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि पुलिस थाना सैक्टर-55 के एसएचओ नवीन संधु ने कहा कि विद्यार्थीगण इंटरनेट व टीवी का इस्तेमाल ज्ञानवर्धन एवं रोचक महत्वपूर्ण जानकारियां जुटाने में करें, मनोरंजन के लिए नहीं। मनोरंजन व शरीर शौष्ठन के लिए योग करें, साईक्लिंग करें, खेले। योग आज विदेशों में भी खूब अपनाया जा रहा है। आज हमारी दिन प्रतिदिन व खान-पान गडबड़ाने की वजह से हमारी औसत उम्र घटती जा रही है। 40 वर्ष की उम्र के बाद ही हम किसी न किसी बीमारी से ग्रस्त हो जाते हैं। विद्यार्थी स्कूल आने के लिए मोटरसाइकिल की जगह साईकिल इस्तेमाल करें। 18 साल से कम उम्र का विद्यार्थी नाबालिग की श्रेणी में आता है और बिना लाइसैंस के दुपहिया या चार पहिया वाहन चलाना कानून जुर्म है। कम्प्यूटर साक्षर बनना आधुनिक युग की बेहद महत्वपूर्ण जरूरत है। उन्होंने कहा कि नशा नाश कर द्वार है, इससे बचें।
संगोष्ठी में आदित्य सोसाइटी के प्रधान संजय शर्मा ने पिछले 20 दिनों से कक्षा 9वीं से 12वीं के विद्यार्थियों को कम्पयूटर संबधित विभिन्न पहलुओं जैसे ई-मेल बनाना, आनलाइन मर्सिसेज की जानकारी, टिकट बुक कराना, फेस बुक कराना, व्हाटसअप, यू-टूब, विकीपिडिया, स्काइप, टवीटर, हर समय पुलिस पोर्टल, सीसीटीएनएस (क्राइम एंड किमीनल ट्रेकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम) आदि की जानकारी प्रदान करवाई।
फौगाट स्कूल के चेयरमैन चौ० रणवीर सिंह ने मुख्य अतिथि के तौर पर आए एसएचओ नवीन संधु का फूल-मालाओं से स्वागत किया और संस्था की तरफ से उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस मौके पर स्कूल प्रधानाचार्या निकेता सिंह, गोविंद, दीपचंद, मंजू, सुनीता, स्कूल निदेशक सतीश फौगाट, संजय शर्मा, कशमीर कुमार, रामदेव, तान्या लूूथरा, विवकी, सुनीता, महेंद्र आदि मौजूद थे।DSC_1219 DSC_1225

Related posts

सरकारी योजनाओं के लिए परिवार पहचान पत्र अनिवार्य: यशपाल

Metro Plus

ताइक्वॉन्डो प्रतियोगिता में फौगाट स्कूल ने जीती ओवर ऑल ट्रॉफी

Metro Plus

Rotary Club & ब्रह्मकुमारीज ने Password for Happiness पर Speaker Meet का आयोजन किया

Metro Plus