Metro Plus News
फरीदाबादराजनीति

प्रख्यात कत्थक कलाकार वाईपीएस रावत हुए सम्मानित

मैट्रो प्लस
फरीदाबाद, 27 अगस्त (नवीन गुप्ता): जाने माने कत्थक कलाकार वाई.पी.एस. रावत को दिल्ली की संस्था; नृत्य प्रभा ने लोक कला मंच दिल्ली में आयोजित एक भव्य समारोह में सम्मानित किया गया। महान कत्थक नृतक राम मोहन महाराज जी द्वारा प्रख्यात कत्थक नृत्यांगना शोभना नारायण, मशहूर म्यूजोकोलीजिस्ट विजय शंकर मिश्रा तथा अन्य गण-मान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में श्री रावत को यह सम्मान प्रदान किया।
गुडग़ांव की संस्था अतुल्य नृत्य ने भी एपिसेंटर, गुडग़ांव में श्री रावत को सम्मानित किया। यह सम्मान ‘अतुल्य नृत्यÓ संस्थान के प्रमुख एम. एल. सोनी द्वारा दिया गया। समारोह में उपस्थित विख्यात भरतनाट्य नृत्यांगना पूर्णिमा सोनी ने श्री रावत के शास्त्रीय एवं लोक नृत्य के प्रति समर्पण की भीनी-भीनी प्रशंसा करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
श्री रावत को उक्त पुरुस्कार उनके कई सालों से भारत वर्ष के शास्त्रीय एवं लोक नृत्य के प्रति समर्पण एवं अथक प्रयासों के एवज़ में प्रदान किए गए हैं। 25 वर्षों के अंतराल में देश के विभिन्न हिस्सों में उनके द्वारा प्रस्तुत विभिन्न कार्यक्रमों ने उनके प्रशंसक वर्ग को मंत्र मुग्ध कर दिया है। दिल्ली के अलावा श्री रावत को दूर-दराज क्षेत्रों में आयोजित समोरोहों जैसे लखनऊ विश्वविद्यालय महोत्सव ‘सैफईÓ तथा अलीगढ़ महोत्सव में नियमित रूप से प्रदर्शन हेतु कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। भारत सरकार के अग्रणी संगठन, एनएचपीसी लिमिटेड में कार्यरत वाईपी एस रावत अपने रियाज़ के साथ साथ देश की शास्त्रीय और लोक नृत्य कला के उत्थान हेतु युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहन व पोषण देने में भी निरंतर प्रयासरत हैं।

Related posts

Dronacharya Public School ने एक बार फिर बाजी मार 100 प्रतिशत रिजल्ट दिया

Metro Plus

अरावली पर्वतमाला: क्या कांत इंक्लेव और खोरी की तरह हो पाएगी PLPA जमीन पर अवैध रूप से बने शिक्षण संस्थानों, फार्म हाऊसों आदि पर कार्यवाही?

Metro Plus

रिलांयस जियो कम्पनी का टावर लगाने का झांसा देकर लोगों से रकम ठगने वाले गिरोह का भांडाफोड़

Metro Plus