Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबाद

होमर्टन ग्रार्मर के छात्र पुलकित कपूर ने दिया ग्रामीणों को स्वच्छता का संदेश

स्कूली बच्चों ने गांवों में चलाया स्वच्छता अभियान
मैट्रो प्लस
फरीदाबाद, 28 अगस्त (नवीन गुप्ता): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता अभियान को साकार करने के लिए होमर्टन ग्रार्मर स्कूल सैक्टर-21 के बच्चों एक अनोखी पहल शुरू की है। स्कूल के बच्चों ने ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का अभियान शुरू किया है। इसके अंतर्गत स्कूल के छात्र-छात्राओं ने नुक्कड नाटक के जरिए लोगों को स्वच्छता अभियान के नुक्सान व फायदे बताए। गांव अनखीर में इन स्कूली बच्चों ने नुक्कड नाटक कर लोगों को स्वच्छ रहने के फायदे बताए। नुक्कड नाटक का संचालन 11वीं कक्षा के स्टुडेंट पुलकित कपूर ने अपने साथियों के साथ किया।
इस अवसर पर पुलकित कपूर ने नाटक के जरिए उपस्थित ग्रामीणों को बताया कि स्वच्छता में भगवान का वास होता है। स्वच्छ रहने से बीमारियां नहीं आती और तन-मन में हमेशा उमंग बनी रहती है।
इस अवसर पर स्कूल की टीचर हनीशा अरोड़ा व सरदार मनजीत सिंह के नेतृत्व में इस नाटक का आयोजन किया गया। बच्चों ने अपनी अदाकारी से ग्रामीणों का मन मोह लिया और उनसे वचन लिया कि वह अपने गांव को स्वच्छ रखकर इस अभियान को सफल बनाएंगे।
बच्चों की इस पहल को स्कूल की पिं्रसीपल श्रीमति अर्चना डोगरा ने सराहा। उन्होंने इस कार्य के सफल आयोजन के लिए स्कूल के बच्चों एवं टीचरों को शुभकामनाएं दीं।

Related posts

नेता रणबीर चंदीला ने चौ. महेन्द्र प्रताप के चुनाव को बताया जन-भावनाओं का चुनाव, कांग्रेस में हुए शामिल।

Metro Plus

VSS ने बनवाए सरकारी स्कूल में 13 शौचालय, विपुल गोयल ने किया उद्वघाटन

Metro Plus

Red Cross द्वारा दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण प्रदान करने हेतु लगाया जांच माप शिविर

Metro Plus