Metro Plus News
उद्योग जगतफरीदाबाद

जेपी मल्होत्रा के नेतृत्व में काउंसिल कर रही है ट्रेनिंग व स्किल डेवलपमैंट के क्षेत्र में कार्य

मैट्रो प्लस
फरीदाबाद, 30 अगस्त (नवीन गुप्ता): जब हम किसी भी औद्योगिक संस्थान या कार्य में टीम की बात करते हैं तो उसका वास्तविक अर्थ टूृगैदर एवरीबॉडी अचीवस मोर होता है। हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि हम सभी श्रेष्ठ हैं और जब हम एकजुट हो जाते हैं तो यही श्रेष्ठता बढ़ती चली जाती है। हरियाणा स्टेट प्रोडक्टीविटी काउंसिल के प्रधान जेपी मल्होत्रा ने यहां काउंसिल द्वारा आयोजित अर्धदिवसीय ट्रेनिंग सेमिनार का उद्वघाटन करते हुए कहा कि जब हमारी भावनाएं मैं से हम में परिवर्तित हो जाती हैं तो मिलने का प्रतिशत और बढ़ जाता है।
टीम बिल्डिंग थ्रू एटीट्यूशनल चेंज फ्रोम आई टू वी एटीट्यूट विषय पर आयोजित ट्रेनिंग सेमिनार में अपने विचार व्यक्त करते हुए श्री मल्होत्रा ने कहा कि जब टीम का प्रत्येक सदस्य समर्पित, विश्वासी और दृढ़निश्चय के साथ कार्य करता है तो सफलता मिलनी सुनिश्चित है। उन्होंने कहा कि सही कम्युनिकेशन और कार्य के प्रति समर्पित भाव सफलता को निश्चित करता है जोकि टीम के लिए जरूरी है।
कार्यक्रम में टीएनडी कंसलटेंट सुभाष शर्मा ने इको कैट इंडिया, टैलब्रास, रिचा इंडस्ट्री, सेज मैटल्स, रिंकू रबर, व्हर्लपूल इंडिया, एसजी इंडस्ट्री सहित विभिन्न उद्योगों के 32 से अधिक प्रतिभागियों को टीम भावना तथा अन्य जानकारी दी।
कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों को उनके विचार व अनुभवों की जानकारी भी ली गई। भाग लेने वाले प्रतिभागियों को काउंसिल के कार्यकारी निदेशक पीके सिंह द्वारा सर्टिफिकेट प्रदान किये गये।
श्री सिंह ने बताया कि जेपी मल्होत्रा के नेतृत्व में काउंसिल ट्रेनिंग व स्किल डेवलपमैंट के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं और इसके साकारात्मक कार्यक्रम सामने आएं हैं। आपने बताया कि आईएसओ 9000, फाईव एस, लीन मैन्यूफैक्चरिंग, साफट स्किल डेवलपमैंट और कम्युनिकेशन के क्षेत्र में कार्य किया जा रहा है।Photo 2

Related posts

सरकारी स्कूल के बच्चों ने विश्व Hepatitis Day पर वर्चुअल चेतना अभियान की शुरूआत की

Metro Plus

Workshop on Industrial Safety & Health TAP-DC

Metro Plus

SIR-2026 अभियान से मतदाता सूची को सटीक और पारदर्शी बनाने पर प्रशासन का जोर: DC आयुष सिन्हा

Metro Plus