Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

पर्यटकों को लुभाने के लिए 1 सितम्बर से 4 सितम्बर तक फूड फैस्टिवल का आयोजन

मैट्रो प्लस
फरीदाबाद, 30 अगस्त (नवीन गुप्ता): हरियाणा पर्यटन निगम की प्रिंसीपल सैक्रेटरी डा० सुमिता मिश्रा का कहना है कि हरियाणा पर्यटन दिवस के अवसर पर पर्यटन निगम ने पर्यटकों को लुभाने के लिए खाने पर तथा कमरों के किराए में 10 प्रतिशत की विशेष छूट के साथ देश के प्रसिद्ध व्यंजनों तथा प्रसिद्ध परम्परागत खान-पान की सुविधा उपलब्ध करवाई है। उन्होंने बताया कि फूड फैस्टिवल के अन्तर्गत सनबर्ड टूरिस्ट रिसोर्ट सूरजकुंड, एथनिक इंडिया राईं तथा पिंजौर गार्डन स्थित रिसोर्ट का चयन किया गया है। इन तीनों स्थानों पर 1 सितम्बर से 4 सितम्बर 2016 तक फूड फैस्टिवल का आयोजन किया जाएगा। डा० सुमिता ने बताया कि इस दौरान पर्यटकों को प्रसिद्ध परम्परागत हैदराबादी, अवधि, राजस्थानी, हरियाणवी तथा पंजाबी इत्यादि खाने-पाने की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। इसके अतिरिक्त चाइनीज डिश भी उपलब्ध होगी। उन्होंने बताया कि इस फैस्टिवल के दौरान मनोरंजन कार्यक्रमों का भी विशेष प्रबन्ध किया जायेगा।Dr.-Sumita-Misra Handbill Food Festival 16 Banner Food Festival 16

Related posts

जनता समझ गयी है कि उनके हित केवल भाजपा में ही सुरक्षित है: कृष्णपाल गुर्जर

Metro Plus

प्रियंका गांधी की सबसे कमजोर कड़ी उनके पति राबर्ट वाड्रा हैं!

Metro Plus

मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत विश्व में एक मजबूत ताकत बनकर उभरा है: कृष्णपाल

Metro Plus