Metro Plus News
फरीदाबादराजनीति

पूर्व मंत्री महेन्द्र प्रताप सिंह ने लिया जलभराव क्षेत्रों का जायजा

मैट्रो प्लस
फरीदाबाद, 1 सितंबर (नवीन गुप्ता): झमाझम हुई बरसात से शहर जलमगन हो गया। ग्रामीण अंचलों, स्लम क्षेत्रों एवं पॉश सैक्टरों में भी घुटनों घुटनों तक पानी खड़ा हो गया। बरसात ने नगर-निगम द्वारा किए दावे पानी में बह गए। इसी बीच पूर्व मंत्री महेन्द्र प्रताप ङ्क्षसह ने दर्जनों स्थानों पर जाकर स्वयं जलभराव का जायजा लिया। अपने लाव लश्कर के साथ पूर्व मंत्री महेन्द्र प्रताप सिंह ने सर्वप्रथम आदर्श कॉलोनी एचएच चार का दौरा किया। जहां सैकड़ों में घरों में नालों का गंदा पानी लोगों के घरों में घुस गया। मौके पर पहुंचे सैकड़ों लेागों ने पूर्व मंत्री महेन्द्र प्रताप ङ्क्षसह के समक्ष अपना दुखड़ा सुनाया।
पीडि़त लोगों ने पूर्व मंत्री महेन्द्र प्रताप ङ्क्षसह को बताया कि समय रहते नालों की सफाई नहीं की गई। हालात ऐसे हैं कि एनएच-4 के साथ लगती दीवार के साथ बनी सीमेंटिड रोड़ पर तो बिना बरसात के ही जलभराव रहता है। बरसात होने के बाद हालात काबू से बाहर हो गये और नालों का गंदा पानी सीधा लोगों के घरों में घुस गया। कांग्रेसी नेता विजयपाल चंदीला, समाजसेवी जयपाल चंदीला एवं आदर्श कॉलोनी एनएच चार वेलफेयर एसों के प्रधान जमील खान ने बताया कि आदर्श कॉलोनी एनएच चार में लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। बरसात ने तो लोगों का जीना दूभर कर दिया। घरों में घुटनों-घुटनों गंदा पानी खड़ा हो गया।
एसजीएम नगर के लोगों ने बताया कि नालों की सफाई न होने से 22 फुट रोड़ ,कमला नेहरू स्कूल क ी रोड़ पुरी तरह से जलमगन हो गई। इस बाबत जयपाल चंदीला ने बताया कि जलभराव का असली कारण नालों की सफाई न करना एवं नालों के पानी की निकासी की ठोस व्यवस्था न करने से हालात खराब हो रहे हैं। नगर-निगम के अधिकारियों से इस बाबत कई बार शिकायत की गई लेकिन इधर समस्या का कोई ठोस समाधान नहीं निकाला गया।
महेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि कांग्रेस के समय में अकेले आदर्श कॉलोनी एनएच-4 में पानी के टयूबवैलों की व्यवस्था, कच्चे रास्तों पर सीमेंटिड टाइल बिछाई गई। सड़क निर्माण करवाया गया। नालों की सफाई की समूचित व्यवस्था की गई। वहीं संजय गांधी मैमोरियल नगर में पेयजल व्यवस्था के लिए करीब 80 टयूबवैल लगाए गए। सभी कच्ची गलियों को सीमेंटिड किया गया। उन्होंने कहा कि हालात काबू से बाहर हैं। जगह-जगह घुटनों-घुटनों पानी गलियों एवं सड़कों पर खड़ा गया है। सड़कों में बड़े-बड़े गडढे पढ़े हुए हैं। जिस जनता भारी दिक्कतें झेल रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन को लोगों सुविधाएं प्रदान करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वह शीघ्र सम्बंधित अधिकारियों से इस बाबत लोगों की समस्याओं से अवगत कराएंगे।31rak2

Related posts

हवालात में बंद अशोक कालिया जमानत पर रिहा, शराब की 90 बोतलों के साथ किया था गिरफ्तार

Metro Plus

पर्यटन मंत्री रामबिलास शर्मा 5 फरवरी को सूरजकुंड आयेंगे

Metro Plus

Haryana Chief Minister, Mr Manohar Lal welcoming Yogrishi Swami Ramdev on the first day

Metro Plus