Metro Plus News
राजनीतिराष्ट्रीयहरियाणा

महिला से अय्याशी करते भाजपा विधायक विजय बंसल ने किया पार्टी को शर्मसार!

मैट्रो प्लस
भरतपुर/राजस्थान, 1 सितंबर (नवीन गुप्ता): भरतपुर से भाजपा विधायक विजय बंसल की एक महिला से अय्याशी करते हुए वायरल हुई अंतरंगी तस्वीर ने पार्टी को शर्मसार करके रख दिया है। इस अंतरंगी तस्वीर ने पूरी भाजपा में खलबली मचाकर रख दी है। इस तस्वीर में भाजपा विधायक विजय बंसल एक महिला से अय्याशी करते हुए नजर आ रहे हैं। यह तस्वीर इन दिनों सोशल मीडिया पर खुब वायरल हो रही है। हालांकि भाजपा विधायक विजय बंसल इस तस्वीर में खुद के होने से इंकार करते हुए इसका ठीकरा बसपा की टिकट पर उनके खिलाफ चुनाव लडऩे वाले संजय गेरा पर फोड़ रहे हैं।
विधायक विजय बंसल का कहना है कि ये तस्वीर एडिटेड है और उनको फंसाने व बदनाम करने बे-वजह कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि मैंने इस मामले में पुलिस में एफआईआर दर्ज करवा दी है। विधायक विजय बंसल ने साफ तौर पर कहा है कि साहिल गेरा ने ये फोटो वायरल की है। साहिल गेरा, संजय गेरा का बेटा है और संजय गेरा ने बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था। बंसल ने बताया कि ये राजनीतिक षड्यंत्र है। विधायक ने पूरी तरह से नकारा कि ये तस्वीर उनकी नहीं हैं। उनके मुताबिक पुलिस ने इस मामले में पूरी कार्रवाई कर ली है तथा आरोपी भी जल्द ही गिरफ़्तार कर लिए जाएंगे।
विधायक ने इस तस्वीर को एडिटेड बताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। अब पुलिस यह पता लगा रही है कि इस फोटो में दिखाई दे रहा व्यक्ति भाजपा विधायक ही है या उसका कोई हमशक्ल।
जो भी हो, इस संगीन मामले ने फिलहाल भाजपा विधायक विजय बंसल को कटघरे में खड़ा कर दिया है।

Related posts

विद्यासागर स्कूल को राष्ट्रनिर्माण की अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करने का अवसर मिला है: दीपक यादव

Metro Plus

राष्ट्रभाषा के सम्मान में विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल में किया गया हिन्दी पखवाड़े का आयोजन

Metro Plus

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने उपहारों को तोशाखाना में जमा करवा एक मिशाल पेश की

Metro Plus