Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं हमारे योद्धा: उपायुक्त यशपाल

Metro Plus से Jassi Kaur की रिपोर्ट
Faridabad News, 23 सितंबर:
उपायुक्त यशपाल ने हरियाणा वीर एवं शहीदी दिवस के अवसर पर सैक्टर-12 युद्ध स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर देश की रक्षा के लिए प्राण न्यौछावर करने वाले शहीदों को नमन करते हुए श्रद्धांजलि दी। शहीदों के प्रति कृतज्ञता जाहिर करते हुए उपायुक्त ने शहीदों को नमन करते हुए कहा कि शहीदों का सम्मान युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक है।
इस मौके पर उपायुक्त यशपाल ने कहा कि शहीदों की गौरवगाथाएं हमें अपनी समृद्ध विरासत की सदैव याद दिलाएंगी। उनकी कुर्बानी सदैव युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत रहेंगी। देश के उन शूरवीरों को कभी नहीं भुलाया जा सकता, जिन्होंने अपनी शहादत देकर देश की माटी का कर्ज अदा किया। ऐसे वीरों को सम्मान देते हुए उनके दिखाए मार्ग पर चलकर देश को तरक्की के रास्ते पर ले जाने का संकल्प हम सभी को लेना चाहिए।
गौरतलब है कि 23 सितम्बर का दिन 1857 में प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के महानायक अमर शहीद राव तुलाराम की शहादत पर हरियाणा वीर एवं शहीदी दिवस के रूप में मनाया जाता है। राव तुलाराम का जन्म 1825 को रामपुरा जिला रेवाड़ी मेंं राव पूर्ण सिंह के घर हुआ था। प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के दौरान राव तुलाराम ने अंग्रेजी हुकूमत के विरूद्ध मोर्चा संभालते हुए संघर्ष किया और आजादी की आवाज को बुलंद करने की महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जिला के सभी महान विभूतियों, अमर शहीदों की प्रतिमाओं पर प्रशासन की ओर से माल्यार्पण कर नमन किया गया। हरियाणा पुलिस की टुकड़ी ने भी शहीदों को सलामी दी।
इस अवसर पर फरीदाबाद के एसडीएम जितेन्द्र कुमार, जिला सैनिक बोर्ड के सचिव आर.के.शर्मा, जिला रेडक्रॉस सचिव विकास कुमार, विजेन्द्र कुमार, विनोद शर्मा, दलबीर सिंह सहित अनेक पूर्व सैनिक भी मौजूद रहे।

Related posts

सब्सिडी के नाम पर सरकारी खजाने को भरने का काम कर रही है सरकार: विकास चौधरी

Metro Plus

क्या भाजपा सरकार में पीडि़तों के आंसू पोछना अब इस देश में अपराध है: कृष्ण अत्री

Metro Plus

विधायक राजेश नागर विधानसभा में बिल्डरों पर क्यों गरजे? देखें!

Metro Plus