Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

विद्यासागर के छात्र ने ऑरेंज ग्लोबल ओल्यम्पियाड की आल इंडिया रैंकिंग में मारा मोर्चा!

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 10 जुलाई:
विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल, तिगांव के छात्र अक्षित ने ऑरेंज एजुकेशन द्वारा आयोजित ऑरेंज ग्लोबल ओल्यम्पियाड में कक्षा-4 वर्ग में ऑल इंडिया रैंकिंग में तीसरा स्थान हासिल किया है। ऑरेंज एजुकेशन द्वारा अक्षित को 30 हजार रूपये की नगद धनराशि और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया है। इस उपलब्धि को हासिल करने पर स्कूल के द्वारा भी अक्षित को सम्मानित किया गया।
विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल के डायरेक्टर दीपक यादव ने बताया कि कोरोना महामारी के कारण बच्चों की पढ़ाई काफी प्रभावित हुई है। इसके बावजूद हमारे स्कूल टीचरों द्वारा बच्चों के लिए ऑनलाइन क्लास चलाई जा रही हैं ताकि बच्चों की पढ़ाई पर असर ना पड़े और स्कूल के छात्र भी मेहनत कर रहे हैं। दीपक यादव ने बताया कि स्कूल का हमेशा प्रयास रहा है कि बच्चों को रेगुलर क्लासेज के साथ-साथ अन्य एक्टिविटीज में भी पार्टिसिपेट कराया जाये ताकि बच्चों की प्रतिभा को निखारने का मौका मिले। इसलिए स्कूल आगे भी अपने ऐसे प्रयास जारी रखेगा। उसी का परिणाम है की अक्षित ने यह रैंकिंग हासिल की है।
इस अवसर पर दीपक यादव और स्कूल के वाईस प्रिंसिपल योगेश चौहान ने मिठाई खिलाकर अक्षित को जहां सराहा वहीं स्कूल के चेयरमैन धर्मपाल यादव ने अक्षित को आशीर्वाद देते हुए स्कूल के सभी अध्यापकों, स्टॉफ और अभिभावकों को अपनी शुभकामनायें दीं।

Related posts

Vidyasagar स्कूल ने नरेंद्र मोदी का किस तरह मनाया जन्मदिन? देखें!

Metro Plus

विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा

Metro Plus

लॉयन आर.के.चिलाना ने की राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी से मुलाकात

Metro Plus