Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबाद

फरीदाबाद मॉडल स्कूल में किया गया अध्यापक दिवस समारोह का आयोजन

मैट्रो प्लस
फरीदाबाद, 5 सितंबर (नवीन गुप्ता): फरीदाबाद मॉडल स्कूल सैक्टर-31 में अध्यापक दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस उपलक्ष्य पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती शशि बाला व डायरेक्टर उमंग मलिक सहित सभी अध्यापकों ने डॉ० सर्वपल्ली राधाकृष्णन को पुष्पों के साथ श्रद्धांजलि अर्पित की।
विद्यालय के11वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं ने अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर अध्यापकों का खूब मनोरंजन किया। अध्यापकों के लिए अनेक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिनमें उन्होंने बड़े ही उत्साह और हर्ष के साथ भाग लिया।
अंत मे विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती शशिबाला ने बच्चों को डॉ० सर्वपल्ली राधाकृष्णन के पदचिह्नों पर चलने के लिए प्रेरित किया व उनकी नीति ”सादा जीवन उच्च विचारÓÓ को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रोत्साहित भी किया ताकि वे अपने भविष्य को उज्जवल बना कर अपने देश का भविष्य भी सुधार सकें।

Related posts

महिलाओं के लिए मार्शल आर्ट सीखना अत्यंत आवश्यक है: कृष्णपाल गुर्जर

Metro Plus

घरों के अंदर तैयार कराई जा रही हैं नकली PPE किट!

Metro Plus

FMS में हवन समारोह के साथ नए शैक्षणिक सत्र की शुरूआत की गई

Metro Plus