Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

मानव जीवन अमूल्य है, हमें इसे सार्थक बनाना चाहिए न कि व्यसन लेकर बर्बाद: बी.के.पूनम

मैट्रो प्लस
फरीदाबाद, 15 अक्टूबर (नवीन गुप्ता): पुलिस और ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा चलाये जा रहे नशामुक्त फरीदाबाद अभियान के तहत पर्वतीय कॉलोनी में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें लगभग 200 लोग उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में बी.के.पूनम ने कहा कि व्यसनों से हमने अपने पेट को कूड़ादान बनाकर रख दिया है। जिस प्रकार गंदगी के ढेर में कीटाणु व बदबू पैदा होती है उसी प्रकार व्यसन रूपी गंदगी से शरीर में भी लीवर कैंसर, मुख का कैंसर, हार्ट -अटैक जैसी अनेक बीमारियां पैदा होने लगती हैं। उन्होंने कहा कि मानव जीवन अमूल्य है, हमें इसे सार्थक बनाना चाहिए न कि इसे व्यसन लेकर बर्बादी कि और धकेलना चाहिए।
एसीपी राजेश चेची ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से न केवल पुलिस और जनता के बीच की दूरी कम होती है बल्कि लोगों को नशा मुक्ति द्वारा जीवन में सुधार की प्रेरणा भी मिलती है।
अंत में बीके सुधा ने मानसिक बल बढ़ाने के लिए राजयोग का अभ्यास भी कराया। साथ ही स्थानीय लोगों ने इलाके की कुछ समस्याओं को भी रखा जिसमें उनकी समस्याओं को सुलझाने का भरोसा भी दिलाया गया। स्थानीय चौकी प्रभारी विनोद कुमार और स्थानीय लोगों ने एसीपी राजेश चेची का आभार व्यक्त किया।

IMG-20161015-WA0070

IMG-20161015-WA0072

Related posts

जानिए आखिर क्यों मनाई जाती है लोहड़ी?

Metro Plus

FMS में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया

Metro Plus

Vipul Goel ने ली जीवन में कभी भी Plastic का उपयोग ना करने की शपथ

Metro Plus