Metro Plus News
गुड़गांवदिल्लीफरीदाबादरोटरीहरियाणा

रोटेरियन नवीन गुप्ता सर्वसम्मति से चुने गए रोटरी क्लब फरीदाबाद इंडस्ट्रियल टाऊन के प्रेजिडेंट इलेक्ट

मैट्रो प्लस
फरीदाबाद, 7 सितंबर (ऋचा गुप्ता): रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद इंडस्ट्रियल टाऊन की बोर्ड मीटिंग में रोटेरियन नवीन गुप्ता को सर्वसम्मति से क्लब का प्रेजिडेंट इलेक्ट चुना गया है। इसी के साथ अब रो०नवीन गुप्ता का रविवार, 11 सितम्बर को दिल्ली के फाईव स्टार होटल ताज मान सिंह में होने वाली प्रेजिडेंट इलेक्ट मीट (पेम-1) में जाना तय हो गया है। इस मीट में रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक-3011 के अंतर्गत एनसीआर क्षेत्र के लगभग सभी 70 रोटरी क्लबों के प्रेजिडेंट इलेक्ट, डिस्ट्रिक गवर्नर, पीडीजी तथा डिस्ट्रिक टीम के पदाधिकारी शिरकत करेंगे।
गौरतलब रहे कि पेशे से पत्रकार नवीन गुप्ता रोटरी-वर्ष 2007-08 से रोटरी से जुड़े हुए है तथा रोटरी क्लब में मीडिया प्रवक्ता, ज्वाईंट सेक्रेटरी, कोषाध्यक्ष रहने के साथ-साथ रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक-3011 में भी पब्लिक रिलेशन में को-चेयरमैन आदि पदों पर रहकर सामाजिक क्षेत्रों में काम करते रहे हैं। अंर्तराष्ट्रीय स्तर की रोटरी में शायद ऐसा पहली बार हुआ हो कि किसी रोटरी क्लब में कोई पत्रकार रोटरी क्लब प्रेजिडेंट बना हो। रो०नवीन गुप्ता ने अपनी नई कार्यकारिणी में रो०डॉ०सुमित वर्मा को अपना क्लब सचिव तथा रो०महेन्द्र बब्बर को अपना क्लब कोषाध्यक्ष बनाया है।
रो०नवीन गुप्ता के प्रेजिडेंट इलेक्ट बनने पर रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक-3011 के गवर्नर रो.डॉ. एन. सुब्रहमणयम, डिस्ट्रिक गवर्नर इलेक्ट रो.रवि चौधरी, डिस्ट्रिक गवर्नर नॉमिनी रो.विनय भाटिया, आईपीडीजी रो.सुधीर मंगला, पीडीजी रमेश अग्रवाल, पीडीजी विनोद बंसल, पीडीजी संजय खन्ना, पीडीजी अमित जैन, के.सी. लखानी, सुरेश चन्द्र, विजय जिंदल, एस.पी. सिंह, एजी अमित जुनेजा, एजी मोहित आनंद भाटिया, पीजेएस सरना, जे.पी.मल्होत्रा, दिनेश रघुवंशी, बी.आर.भाटिया, गोपाल कुकरेजा, संदीप गोयल, एच.एल.भूटानी, जगदीश सहदेव, डॉ.आर.एस.वर्मा, महेन्द्र सर्राफ, हरीश मित्तल, नरेश वर्मा, नीरज भूटानी, जितेन्द्र सिंह छाबड़ा आदि सीनियर रोटेरियंस ने नवीन गुप्ता को मुबारकबाद देते हुए आशा व्यक्त की है कि वे भविष्य में भी पहले की तरह सामाजिक क्षेत्र में बढ़-चढ़कर कार्य करेंगे।

Related posts

रोटरी क्लब अरावली फरीदाबाद ने सरकारी स्कूल के बच्चों के लिए भेंट किए बैंच: विशाल परनामी

Metro Plus

साई बाबा टेंपल सोसायटी द्वारा कोविड मरीजों को नि:शुल्क खाना उपलब्ध करवाया जा रहा है

Metro Plus

भारत निर्वाचन आयोग की हिदायतों अनुसार मतदाता सूची को आधार कार्ड से लिंक करना जरूरी: एसडीएम परमजीत चहल

Metro Plus