Metro Plus News
उद्योग जगतदिल्लीफरीदाबादहरियाणा

पेट्रोल पंप डीलरों के कमीशन में हुई 59 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी

मैट्रो प्लस से ईशिका भाटिया की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 4 अगस्त: सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियों ने पेट्रोल पंप डीलरों का पेट्रोल के लिए कमीशन में 43 प्रतिशत तक तथा डीजल के लिए 59 प्रतिशत तक बढ़ा दिया है। इस फैसले की घोषणा करते हुए इंडियन ऑयल कारपोरेशन आईओसी के चेयरमैन संजीव सिंह ने कहा कि पेट्रोल पंप डीलरों को इससे पहले प्रति लीटर के लिए एक निश्चित राशि दी जाती रही है। यह सभी आपरेटरों के लिए समान होती है और इसका उनके कारोबार के आकार से कोई लेना देना नहीं था।
संजीव सिंह ने बताया कि अब इस बात को ध्यान में रखकर पेट्रोल पंप राष्ट्रीय औसत 170 किलोलीटर प्रति माह ईंधन से कम की बिक्री कर रहे हैं और उन्हें काफी दिक्कतें झेलनी पड़ती है। एक ग्रेडेड फॉरमूला तय किया गया है। यह फॉरमूला इस बात को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है कि सभी पेट्रोल पंपों के लिए कर्मचारियों के वेतन और बिजली आदि की लागत समान रहती है बेशक उनकी बिक्री कितनी भी हो।
उन्होंने कहा कि पेट्रोल और डीजल के लिए डीलरों के मारजन में संशोधन किया गया है पेट्रोल में यह 9 से 43 प्रतिशत तक और डीजल में 11 से 59 प्रतिशत तक बढ़ाया गया है। कम ईंधन की बिक्री करने वाले डीलरों को प्रतिशत तथा प्रति लीटर पैसे में कमीशन में सबसे अधिक बढ़ोतरी मिलेगी।
बड़े शहरों या A साइटों के पेट्रोल पंपों को मासिक आधार पर 25 किलोलीटर ईंधन की बिक्री करने के लिए पेट्रोल पर 85.67 पैसे प्रति लीटर और डीजल पर 78 पैसे प्रति लीटर का कमीशन मिलेगा। वहीं 170 किलोलीटर की बिक्री करने वाले पेट्रोल पंपों को पेट्रोल पर 57.05 पैसे प्रति लीटर और डीजल पर 46.5 पैसे प्रति लीटर का कमीशन मिलेगा।
वहीं 600 किलोलीटर की बिक्री करने वाले पंपों को पेट्रोल पर 57.10 पैसे प्रति लीटर और डीजल पर 42.3 पैसे प्रति लीटर का कमीशन मिलेगा। 1200 किलोलीटर की बिक्री वाले पेट्रोल पंपों को पेट्रोल पर 45.26 पैसे और डीजल पर 33.5 पैसे प्रति लीटर का कमीशन मिलेगा। B साइट के पंपों या छोटे स्थानों मसलन ग्रामीण इलाकों के पेट्रोल पंपों को 25 किलोलीटर तक की बिक्री के लिए पेट्रोल पर 109 पैसे और डीजल पर 95.7 पैसे प्रति लीटर का कमीशन दिया जाएगा।
वहीं ऐसे स्थानों पर 25 से 170 और 170 से 600 किलोलीटर की बिक्री वाले पंपों को पेट्रोल पर 78 पैसे कमीशन मिलेगा 170 किलोलीटर तक की बिक्री करने वाले पंपों को डीजल पर 64 पैसे का कमीशन दिया जाएगा। 600 किलोलीटर मासिक की बिक्री करने वाले पंपों को डीजल पर 60 पैसे प्रति लीटर का कमीशन दिया जाएगा। वहीं 1200 किलोलीटर की बिक्री करने वाले पंपों को पेट्रोल के लिए 66 पैसे प्रति लीटर और डीजल के लिए 51 पैसे प्रति लीटर का कमीशन दिया जाएगा।

Related posts

नेशनल हेराल्ड केस में जमानत मिलने के बाद कांग्रेस ने किया पीएम मोदी पर जमकर वार

Metro Plus

7th DLF Business Summit 2018 organized by DLF Industries Association in conjunction with AGM

Metro Plus

फरीदाबाद की पहली इलेक्ट्रिक कार को DC यशपाल ने किया हरी झंडी दिखाकर रवाना।

Metro Plus