Metro Plus News
फरीदाबाद

ब्रहमाकुमारीज ने नशे को खत्म करने के लिए बांटी होम्योपेथिक दवाईं

गोंछी में नशा मुक्त फरीदाबाद कार्यक्रम आयोजित
मैट्रो प्लस
फरीदाबाद, 12 सितंबर (नवीन गुप्ता): फरीदाबाद पुलिस एवं ब्रह्माकुमारीज द्वारा संयुक्त रूप से चलाया जा रहा नशा मुक्त फरीदाबाद अभियान का आयोजन गोंछी स्थित सरोज वाटिका में किया गया। इस मौके पर एसीपी मुजेसर राजेश कुमार व चौकी इंचार्ज जगपाल मौजूद थे। एसीपी मुजेसर राजेश कुमार ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से समाज में परिवर्तन आता है। इससे न केवल नशा करने वाले लोगों के जीवन में सुधार हो रहा है बल्कि सबके सहयोग से नशे से होने वाले अपराध में भी गिरावट आएगी।
इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी बी.के.पूनम ने कहा कि नशा समाज के लिए अभिशाप है जिसको जड़ से निकालने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करने होंगे। नशा एक चाकू की तरह है जो अंदर ही अंदर शरीर को काटता रहता है।
इस मौके पर बी.के.सुधा ने भी नशे को छोडऩे के लिए राजयोग मैडिटेशन के बारे में बताते हुए कहा कि इससे मानसिक बल मिलता है। कार्यक्रम में 17 लोगों ने नशा छोडऩे का प्रण किया। इस अवसर पर नशे की आदत पड़ गए लोगों को होम्योपेथिक दवाई भी दी गई। जिससे उन्हे नशा छोडऩे में अधिक सहायता मिले।
इस कार्यक्रम में वेदपाल सिंह, पूर्व पार्षद दया शंकर, पूर्व पार्षद बच्चू सिंह डागर, ठा. वेदान सिंह, वीर सिंह राणा व अन्य मौजूद थे।IMG-20160911-WA0087

Related posts

शास्त्रों में दान की विशेष महिमा, रक्तदान-महादान: दीपक यादव

Metro Plus

सालों से फ्लैट के लिए धक्के खा रहे अंसल क्राउन हाईट्स फ्लैट बायर्स ने किया धरना-प्रदर्शन।

Metro Plus

SDM राजेश प्रजापति को महंगा पड़ सकता है उद्योग मंत्री के विरोध में काली पट्टी बांधना

Metro Plus