Metro Plus News
फरीदाबादराजनीति

साईधाम में किया गया भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष अनीता शर्मा का स्वागत समारोह

मैट्रो प्लस
फरीदाबाद, 12 सितंबर (नवीन गुप्ता): तिगांव रोड़ स्थित साईधाम में जिला भाजपा महिला मोर्चा की नवनियुक्त अध्यक्ष अनीता शर्मा का स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान साई भजन व भण्डारे का आयोजन भी किया गया। कलाकारों द्वारा कर्णप्रिय भजनों की प्रस्तुति कर कार्यक्रम में मौजूद लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। भजन गायिका मोनिका ने (मेरे घर के आगे साईनाथ तेरे मंदिर बन जाए), चंगे चाहे माडे हालत विच रखी मैंनू मेरे मालिक औकात विच रखी अन्य मनभावन भजनों की प्रस्तुति दी।
साईभक्तों को संबोधित करते हुए साईधाम के अध्यक्ष मोतीलाल गुप्ता ने बताया कि एक भव्य व विशाल साई मंदिर, गांव निसवारा, ब्लॉक पनवाड़ी जिला महोबा, बुंदेलखण्ड उत्तर प्रदेश में साई बाबा की मूर्ति स्थापना 8 दिसंबर को होगी। श्री गुप्ता ने बाबा की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बाबा गरीबों के मसीहा थे और उनकी शिक्षाओं पर चलते हुए साईधाम द्वारा शिक्षा, प्ररिक्षण, स्वास्थ सेवाऐं तथा साल में चार बार कन्याओं की शादी नि:शुल्क कराई जाती हैं।
उन्होंने बताया कि बढ़ती संख्या को देखते हुए स्कूल के एक और चारमंजिला भवन का निर्माण किया जा रहा है जिसमें 20 क्लास रूम होगें। उन्होंनें सभी दानदाओं का धन्यवाद किया और आगे भी सहयोग की उपेक्षा की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अनीता शर्मा, प्रवीन कुमार गुप्ता (एनटीपीसी), केके महेशवरी (वायथ कंपनी), राममोहन (एनएचपीसी) व नरेश नंबरदार बुढ़ेना आदि ने शिरकत की।

Related posts

ओमेक्स हाइट्स में दिवाली फेस्ट-2022 की रामायण ने चार चांद लगाए।

Metro Plus

हरियाणा के 11 नगर निगमों में दो ‘कानूनी कसौटी’ पर फेल, मानेसर और अंबाला नगर निगमों के अस्तित्व पर सवाल उठे!

Metro Plus

Rotary Club Tulip ने किया स्वतंत्रता दिवस पर शहीदों के परिजनों को सम्मानित

Metro Plus