Metro Plus News
फरीदाबादराजनीति

डागर फिटनेस जिम द्वारा बॉडी बिल्डिग व बेंच प्रैस प्रतियोगिता का आयोजन 16 सितंबर को

मैट्रो प्लस
फरीदाबाद, 14 सितंबर (नवीन गुप्ता/पिया सुंडरियाल): डागर फिटनेस जिम झाड़सेंतली के सौजन्य से तीसरी वार्षिक बॉडी बिल्डिग व बेंच प्रैस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार 16 सितंबर को दोपहर 3 बजे से प्रारंभ होने वाली इस प्रतियोगिता में हरियाणा सरकार में चेयरमैन सुरेन्द्र तेवतिया, विधायक नगेन्द्र भड़ाना, पूर्व पार्षद जगन डागर, भाजपा नेता मुकेश डागर कार्यकारिणी सदस्य प्रदेश बीजेपी, सतीश फौगाट पूर्व सदस्य किशोर न्याय बोर्ड व बॉडी बिल्डर मिस्टर-2016 सुभाष अतिथिगणों के रूप में मुख्य रूप से मौजूद होंगे।
प्रतियोगिता के आयोजक दीपचंद डागर ने बताया कि यह प्रतियोगिता हर वर्ष 16 सितंबर को ही कराई जाती है। श्री डागर ने बताया कि उनका ध्येय युवा शक्ति को सही मार्ग पर चलाकर देश की शक्ति में उजाला करना और युवाओं को गलत संगतों व व्यसनों से बचाकर शरीर सौष्ठव की ओर आकृर्षित करना है।

Related posts

सिटी प्रेस क्लब फरीदाबाद ने मनाई श्री नारद मुनि जयंती

Metro Plus

डॉ. एचके बत्तरा लगातार 11वीं बार बने ऑल इंडिया ब्रेड मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन के प्रधान

Metro Plus

द्रोणाचार्य पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने स्लम बस्तियों में जाकर किया लोगों को जागरूक

Metro Plus