Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

सावित्री पॉलिटेक्निक की छात्राओं ने शहीद हुए सैनिकों को दी श्रद्धांजलि

मैट्रो प्लस
फरीदाबाद, 22 सितंबर (जस्प्रीत कौर): एनआईटी नेहरू ग्राउंड स्थित सावित्री पॉलिटेक्निक फॉर वूमैन की छात्राओं ने सेना मुख्यालय पर हुए आंतकवादी हमले में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर छात्राओं ने शहीदों को मोमबती जलाकर नम आंखों से नमन किया।
इस मौके पर सावित्री पॉलिटेक्निक फॉर वूमैन की प्रधानाचार्य कमलेश शाह ने कहा कि जिस तरह हमारे सैनिक मारे गए है अब वो समय आ गया है जब हमें पाकिस्तान से सारे रिश्ते नाते तोड़कर उसे मुंह तोड़ जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान हमेशा पीठ पर वार करता रहा है तभी तो आंतकवादियों ने सोते हुए भारत के सैनिकों पर हमला किया क्योकि सामने से लडऩे की ताकत उनमें नहीं थी। शहीद हुए सैनिकों ने मरते हुए कहा अब तुम्हारे हवाले वतन साथियो यह बात कहते हुए उन्होंने अपने प्राण त्याग दिए। उन्होंने कहा कि देश के लोगों की संवेदनाएं शहीद सैनिकों के परिवार वालों के साथ है।

 

IMG_0638

IMG_0625

Related posts

Fogaat School के खिलाड़ी कबड्डी में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरे स्थान पर

Metro Plus

फरीदाबाद के लोगों को सड़कों पर गोवंश की वजह से आने वाली परेशानी से मिलेगा छुटकारा।

Metro Plus

सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस

Metro Plus