Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिराष्ट्रीयहरियाणा

जनता का विश्वास भाजपा के प्रति काफी बड़ा है : गोपाल शर्मा

मैट्रो प्लस
फरीदाबाद, 22 सितंबर (जस्प्रीत कौर): भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक प. दीनदयाल उपाध्यक्ष के जन्मदिवस 25 अक्तूबर को मनाये जाने को लेकर भाजपा जिला की एक आवश्यक बैठक मिलन वाटिका में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा द्वारा की गयी। बैठक में मुख्य रूप से मुख्यमंत्री के ओएसडी भूपेश्वर दयाल, प्रदेश कोषाध्यक्ष नरेन्द्र गुप्ता, विधायक प. मूलचंद शर्मा, भाजपा जिला महामंत्री देवेन्द्र चौधरी, सोहनपाल छौकर, महिला जिलाध्यक्ष अनिता शर्मा, आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे। इस अवसर पर प्रदेश कोषाध्यक्ष नरेन्द्र गुप्ता को इन सभी कार्यक्रमों का प्रभारी नियुक्त किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा ने कहा कि प. दीनदयाल जी उपाध्यक्ष ने सदैव पार्टी को उच्च शिखर पर पहुंचाने का प्रयास किया और उनके स्वप्रों को पार्टी के समस्त पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने पूरा भी किया। उन्होंने कहा कि आज देश व प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार एक समान विकास कार्य करवाकर जनता की सबसे पंसदीदा सरकार बनी है और जनता का विश्वास भाजपा के प्रति काफी बड़ा है। बैठक को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री के ओएसडी भूपेश्वर दयाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की करनी और कथनी में कोई अंतर नही है। पार्टी ने जो जो वायदे जनता से किये है वह सभी वायदे पूरे किये है आज देश व प्रदेश की जनता पूरी तरह से खुशहाल है। इस अवसर पर प्रदेश कोषाध्यक्ष नरेन्द्र गुप्ता एवं जिला महामंत्री देवेन्द्र चौधरी ने कहा कि पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने में अपनी अहम भागीदारी निभाये ताकि जनता को पता चल सके कि सरकार उनके लिए कितनी जनहित की योजनाएं बना रही है जो कि उनको काफी लाभ पहुचायेगी। जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा ने कहा कि प.दीनदयाल उपाध्याय जी का जन्मदिवस सभी जिलो एवं मण्डलों में मनाया जायेगा और इसकी तैयारियों के लिए सभी मण्डल अध्यक्षों को जिम्मेवारियां भी सौंपी। जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा ने बताया कि आदर्श नगर नंद किशोर शर्मा, बल्लभगढ मूलचंद सिंगला, मुजेसर श्रीमती रेनू भाटिया, फतेहपुर रविन्द्र सिह, छायंसा सोहन पाल, सीकरी मान सिंह को जिम्मेवारियां सौपी गयी। इसी तरह मण्डलो के प्रभारी एनएच सर्व श्री भगवान सिंह, बडखल राज कुमार बोहरा, मेवाला अनिल प्रताप सिंह, जवाहर कालोनी मदन पुजारा, डबुआ ओमदत्त शर्मा, पाली हुकम सिंह भाटी, नंगला ओम प्रकाश रक्षवाल, फरीदाबाद गोपाल शर्मा, अजरौंदा अनिता शर्मा, सीही आर एन सिंह,  सेहतपुर मीना पाण्डे, सराय वजीर सिंह डागर, खेडी श्रीमती किरण सौरोत व तिगांव से देवेन्द्र चौधरी के नेतृत्व में मनाया जायेगा।  उन्होंने बताया कि इसके लिए प्रदेश की बेठक 4 और 5 अक्तबूर को, फरीदाबाद में 10 अक्तूबर को एवं मण्डल की बैठके 14 व 15 अक्तूबर को आयोजित की जायेगी। बैठक में पूर्व मीडिया प्रभारी उमेश भाटी, मदन पुजारा,  किरण सौरोत, राजकुमार बोहरा, अमित आहूजा, राजराना, आशा प्रकाश, अनिल नागर, दिनेश राजपूत, पंकज कौशिक, विरेन्द्र यादव, संजीव भाटी, मनोज बालियान आदि उपस्थित थे।

BJP 1

Related posts

Red Cross द्वारा दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण प्रदान करने हेतु लगाया जांच माप शिविर

Metro Plus

जिमखाना क्लब में लापरवाही और खामियों पर कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने दिए जांच के आदेश

Metro Plus

NSUI के कार्यकर्ताओं एवं छात्रों ने शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला

Metro Plus