Metro Plus News
गुड़गांवनगर निगमफरीदाबादराजनीतिराष्ट्रीयहरियाणा

इंटरनेशनल योग दिवस सरकारी कार्यक्रम न होकर लोगों की भागीदारी से सामाजिक समारोह बनना चाहिए: डॉ. सुमिता मिश्रा

हरियाणा की इंटरनेशनल योगा-डे समारोह में रिकॉर्ड हिस्सेदारी का लक्ष्य
Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।
चंडीगढ़, 17 जून:
हरियाणा की अतिरिक्त मुख्य सचिव राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग एवं स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ. सुमिता मिश्रा ने 21 जून को होने वाले अंतराष्ट्रीय योग दिवस-2026 को लेकर राज्य स्तर पर तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने सभी विभागों को प्रदेश में योग कार्यक्रमों के सफल आयोजन के लिए पूर्ण सहयोग करने का निर्देश दिये।

उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए डॉ. मिश्रा ने इस बात पर बल दिया कि योग शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य और स्वस्थ जीवन को बढ़ावा देने के लिए एक सशक्त टूल के रूप में उभरा है। उन्होंने इस साल के समारोह को लोगों का अभियान बनाने और वेलनेस और फिटनेस के प्रति हरियाणा के वादे को मजबूत करने के लिए जन-भागीदारी बढ़ाने की अपील की।

मीटिंग में अधिकारियों ने बताया कि राज्य में इस साल 2026 के लिए ‘योगा फॉर हेल्दी एजिंग’ थीम अपनाई है, जबकि ‘हर घर योग, हर दिन योग’ और ‘योग युक्त नशा-मुक्त हरियाणा’ जैसे नारों के तहत अभियान चलाया जा रहा है।

जिलों की प्रगति की समीक्षा करते हुए डॉ. मिश्रा ने इस बात पर संतोष जताया कि 18 मई से पूरे हरियाणा में योग गतिविधियां़ चलाई जा रही हैं और इनमें अब तक 20.36 लाख से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया है। मीटिंग में बताया कि अभियान के दौरान जिलों में हुए अब तक विभागीय योग कार्यक्रमों में 13.05 लाख से ज्यादा लोगों ने भाग लिया।

अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य ने शिक्षा, खेल, स्थानीय शहरी निकाय, महिला एवं बाल विकास, पुलिस, आईटीआई और मेडिकल शिक्षा समेत अलग-अलग विभागीय तैयारियों की समीक्षा कर ज्यादा से ज्यादा और जन-सहयोग के लिए विशेष जिम्मेदारियां दी गई हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि सभी जगहों पर पीने का पानी और मेडिकल सुविधाएं आदि पर्याप्त प्रबंध होने चाहिए।

डॉ. मिश्रा ने प्रदेश में होने वाले जिला स्तरीय और खण्ड स्तरीय कार्यक्रमों के प्रबंधों की भी समीक्षा की। राज्य स्तर पर अंतराष्ट्रीय योग दिवस परेड ग्राउंड, सेक्टर-5 पंचकूला में आयोजित होगा जबकि इसी तरह के बड़े कार्यक्रम सभी जिलों में एक साथ होंगे। उन्होंने अधिकारियों को जन-सहयोग के साथ आवश्यक प्रबंध करने, जागरूकता अभियान और विभागीय तालमेल से योग दिवस मनाने के निर्देश दिये ताकि हरियाणा में योग को अपने जीवन में अपनाने और एक स्वस्थ और नशा मुक्त समाज के विजन को आगे बढ़ाने में अग्रणीय भूमिका निभा सके।

डॉ. सुमिता मिश्रा ने सामूहिक रूप से रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन, स्वयं सहायता समूह, शैक्षणिक संस्थान और दूसरे हितधारकों को अपने-अपने स्तर पर योगा-डे कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लेने की अपील की।

सामूहिक भागीदारी पर बल देते हुए उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉॅम्र्स के जरिए समारोह को बड़़े पैमाने पर बढ़ावा देने के लिए नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वे ज्यादा से ज्यादा जागरूकता फैलाने और भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए योग दिवस के फोटो शेयर और टैग करें। उन्होंने कहा कि इंटरनेशनल योग दिवस सरकारी कार्यक्रम न होकर, यह एक लोगों की भागीदारी से सामाजिक समारोह बनना चाहिए।

Related posts

विकास छोड़ बड़बोलेपन में व्यस्त है भाजपा के सांसद: कृष्ण अत्री

Metro Plus

FMS में 14वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह का आयोजन किया गया

Metro Plus

Manohar Lal addressing the gathering after distribution of aids and appliances to physically challenged persons in a function at Karnal

Metro Plus