Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

बाबा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के लिए जगह निर्धारित करें प्रशासन: विकास चौधरी

मैट्रो प्लस
फरीदाबाद, 26 सितंबर (मोहित गुप्ता): ओल्ड फरीदाबाद स्थित दौलताबाद गांव में उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब हुडा के तोडफ़ोड़ दस्ते ने सरकारी जमीन पर स्थापित बाबा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को हटाने का प्रयास किया। इस दौरान दलित समाज के सैकड़ों लोग सड़कों पर उतर गए और हुडा विभाग की इस कार्यवाही के प्रति अपना रोष जाहिर किया। मामले की सूचना मिलते ही मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता विकास चौधरी भी पहुंचे और उन्होंने लोगों से पूरी वास्तुस्थिति की जानकारी ली। मौके पर भारी पुलिस बल पहुंच गया परंतु लोगों के उग्र रूप को देखते हुए तोड़-फोड़ दस्ते को बैरंग लौटना पड़ा।
स्थानीय लोगों ने श्री चौधरी को बताया कि सैक्टर-19 में स्थित जमीन गांव दौलताबाद की है, वर्षाे से यहां बाबा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित है और आज हुडा विभाग द्वारा बिना सूचना के उस प्रतिमा को हटाने का काम किया, जबकि हुडा के इस्टेट अफसर राजेश प्रजापति व एसडीओ सर्वे संदीप दहिया ने कहा कि यह जमीन हुडा की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए विकास चौधरी ने लोगों को समझा बुझाकर शांत किया और प्रशासन से बातचीत कर यह निर्णय लिया गया कि गांव के 10 मौजिज लोगों की एक कमेटी बनाई जाएगी, जो कल जिला उपायुक्त से मिलकर उनके समक्ष दलित समाज को सामुदायिक केंद्र व मूर्ति स्थापना करने के लिए जगह उपलब्ध कराने की मांग रखेगी और जब तक इस मुद्दे का हल नहीं निकलता, तब तक प्रशासन द्वारा बाबा साहेब की मूर्ति को हटाने की कोई कार्यवाही नहीं की जाएगी। वहीं स्थानीय लोगों ने कहा कि गांव की यह जमीन सैक्टर-19 में आती है इसलिए इस जमीन पर पार्क या सामुदायिक केंद्र बनवाया जाए ताकि लोगों को राहत मिल सके।
इस मौके पर उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए विकास चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार देश के महापुरूषों का अपमान करने पर तुली है, बाबा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा हटाने के इस मामले ने दलित समाज के साथ-साथ समाज के अन्य वर्गाे के लोगों की भावनाओं को आहत किया है। उन्होंने कहा कि बाबा भीमराव अंबेडकर जैसी महान विभूति का अपमान कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और हुडा प्रशासन को हथियार बनाकर सरकार लोगों की भावनाओं को आहत कर रही है।
विकास चौधरी ने कहा कि अगर बाबा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को स्थापित करने के लिए जगह उपलब्ध नहीं करवाई गई तो कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर सरकार की ईट से ईट बजा देंगे क्योंकि कांग्रेस महापुरूषों का अपमान कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। इस अवसर पर प्रधान इंद्रपाल, लखनपाल, राजबीर, कमल, रतिराम, रमेश चंद, महेश, मुकेश, दर्शन सिंह, प्रकाश, अमर सिंह, सुंदर नंबरदार, पालक राम, राजपाल फोरमैन सहित अनेकों गणमान्य लोग मौजूद थे।

003

Related posts

हर एक शाम गणपति के नाम में देखिए धनेश अदलखा ने क्या किया!

Metro Plus

पूर्व पार्षद एवं कांग्रेस डेलीगेट लखन कुमार सिंगला ने आंदोलनरत कर्मचारियों को दिया समर्थन

Metro Plus

नगर निगम चुनावों में भाजपा का परचम लहराया: वार्ड नंबर-14 व 37-भाजपा उम्मीदवार सरदार जसवंत सिंह व महेश गोयल चुनाव जीते, मैट्रो प्लस ने की थी सबसे पहले चुनाव जीतने की घोषणा

Metro Plus