Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

DC यशपाल ने कहा, मुस्लिम लोग अपने घरों में रहकर रमजान के माह मे नमाज अदा करें

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 22 अप्रैल
: जिला उपायुक्त यशपाल ने कहा कि रमजान के पवित्र पर्व पर जिले में सभी मस्जिदों को कोविड-19 के मद्देनजर लॉकडाउन के दौरान पूर्णतया बंद रखा जाएगा। सभी मुस्लिम लोग अपने घरों में रहकर रमजान के माह मे नमाज अदा करें और लॉकडाउन की हिदायतों की पालना अवश्य करें।
उपायुक्त यशपाल आज लघु सचिवालय में मुस्लिम समाज के धर्म गुरूओं व जिला की मस्जिदों के इमामों के साथ बैठक कर रमजान पर्व को प्यार-प्रेम के साथ मनाने तथा कोविड-19 के अनुपालना करने के संबंध में विचार-विमर्श कर रहे थे।
उपायुक्त ने कहा कि सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार लॉकडाउन के मद्देनजर किसी भी मस्जिद को कतई न खोला जाए। इस पर्व के दौरान सभी लोग अपने घरों में रहें तथा वही पर नमाज अदा करते रहें। जो लोग कोरोना के संक्रमण से संदेहग्रस्त हैं, वे स्वयं व अपने परिवार को क्वारेंटाइन रखें। इस दौरान किसी से कोई भी मिलना-जुलना न किया जाए। मस्जिदों में रह रहे लोगों को निर्देश दें कि वे आराम से मस्जिदों के अंदर रहे तथा बाहर न निकलें। उपायुक्त ने सभी धर्म गुरूओं व इमामों से कोविड-19 से राहत बारे सुझाव भी सांझे किए। उपायुक्त ने कहा कि जरूरतमंद परिवारों को प्रशासन द्वारा आगामी 24 अप्रैल तक सूखा राशन उपलब्ध अवश्य करवाया जाएगा।

Related posts

सभी अवैध कॉलोनियां होंगी वैध, लाखों लोगों को मिलेगा इसका लाभ: राजेश नागर

Metro Plus

कोरोना पॉजिटिव के कितने मरीज अस्पताल में भर्ती? देखें!

Metro Plus

भव्य महारासलीला का समापन

Metro Plus