Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

थैलासीमियाग्रस्त बच्चो के लिए किया रंगारंग कार्यक्रम आयोजित

मैट्रो प्लस
बल्लबगढ़, 27 सितंबर (मोहित गुप्ता): 
थैलासीमियाग्रस्त बच्चो की ख़ुशी के लिए एक रंगारंग कार्येक्रम का आयोजन नाहर सिंह महल  में किया गया। अवसर था अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन दिवस का। नाहर सिंह महल के टूरिस्ट अफसर विपिन भारद्वाज ने बच्चो को नाहर सिंह महल में आने का निमन्त्रण दिया। थैलासीमिया ग्रस्त बच्चो व उनके अभिवावको ने पूरा दिन मस्ती की, गानो की लय पर खूब डांस किया जब बच्चे मस्ती कर रहे थी तो उनके माँ बाप के चहरो पर जो ख़ुशी ज़लक रही थी वो देखेने लायक थी संस्था का हमेशा प्रयास रहा है बच्चो को स्वस्थ रखा जाये व बच्चो को खुश भी रखा जाये आज बच्चो के लिए ड्राइंग प्रतियोगिता का प्रबन्ध भी किया गया था जिसके लिए इंनरव्हील क्लब 2016-17 की डिस्ट्रिक्ट एडिटर अनीता जैन, इनरव्हील क्लब ऑफ़ फरीदाबाद इंडस्ट्रियल टाउन की प्रधान पुनीत गुप्ता व उनकी पूरी टीम का पूरा सहयोग रहा। सभी बच्चो ने जो ड्राइंग की वो देखने लायक थी प्रथम द्ववितीय चुनना ही मुश्किल हो गया था इस कारण सभी बच्चो को  पुरस्कार दिए गए आज के इस विशेष कार्येक्रम में इनरव्हील क्लब ऑफ़ फरीदाबाद इंडस्ट्रियल टाउन की पुनीत गुप्ता, सुनीता सिंह, मंजू बंसल, मीनाक्षी जैन  इनरव्हील क्लब ऑफ़ फरीदाबाद सेंट्रल की अनीता ठक्कर, कमल कालिया, सुमन घई, ब्लड बैंक संत भगत सिंह महाराज, केश्री, जे. डी. अरोरा समाज सेवक अशोक अनेजा व फाउंडेशन अगेंस्ट थैलासीमिया के महासचिव रविंद्र डुडेजा, हरीश रतड़ा,जे. के. भाटिया, बी. दास बतरा, नीरज कुकरेजा विशेष रूप से उपस्तिथ थे. अंत में सभी के लिए लज़ीज़ भोजन की व्यवस्था नाहर सिंह महल के टूरिस्ट अफसर विपिन भारद्वाज द्वारा की गयी थी. जिसके लिए रविंद्र डुडेजा ने उनका धन्यवाद किया।

Edited 1

Related posts

मोदी के स्वच्छ भारत के सपने का साकार करने में लगी है Food Waste से खाद बनाने वाली मशीन

Metro Plus

प्रदीप सैन बने युवा कांग्रेस (ग्रामीण) के कार्यकारी जिलाध्यक्ष, शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार!

Metro Plus

शिक्षा के मामले में तिगांव विधानसभा क्षेत्र बहुत आगे बढ़ रहा है: राजेश नागर

Metro Plus