Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

प्रदीप सैन बने युवा कांग्रेस (ग्रामीण) के कार्यकारी जिलाध्यक्ष, शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार!

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
Faridabad, 24 अक्टूबर:
भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सत्यवान गहलोत द्वारा जारी नियुक्ति सूची के अनुसार युवा कांग्रेस बल्लभगढ़ विधानसभा अध्यक्ष प्रदीप सैन को फरीदाबाद युवा कांग्रेस (ग्रामीण) का जिला कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस नई जिम्मेदारी के मिलने पर प्रदीप सैन ने भारतीय युवा कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है।

प्रदीप सैन ने कहा कि मुझे फरीदाबाद युवा कांग्रेस (ग्रामीण) के जिला कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी सौंपने के लिए मैं भारतीय युवा कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। मैं शीर्ष नेतृत्व द्वारा जताए गए विश्वास और भरोसे के लिए धन्यवाद करता हूं। यह जिम्मेदारी मेरे लिए सम्मान के साथ-साथ संगठन और युवाओं के प्रति अपने दायित्वों को और अधिक निष्ठा से निभाने का अवसर है।

उन्होंने कहा कि वे वर्तमान में युवा कांग्रेस बल्लभगढ़ विधानसभा अध्यक्ष के रूप में संगठन के लिए कार्य कर रहे हैं और अब जिला स्तर पर मिली इस नई जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी, मेहनत एवं समर्पण के साथ निभाएंगे। उनका प्रयास रहेगा कि फरीदाबाद ग्रामीण क्षेत्र के अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ा जाए तथा युवाओं की समस्याओं और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाया जाए।

प्रदीप सैन ने आगे कहा कि कांग्रेस की विचारधारा, लोकतांत्रिक मूल्यों और जनसेवा की भावना को आगे बढ़ाना मेरी प्राथमिकता रहेगी। मैं संगठन को मजबूत बनाने, युवाओं की भागीदारी बढ़ाने और उनके अधिकारों की आवाज बुलंद करने के लिए निरंतर कार्य करूंगा। मैं विश्वास दिलाता हूं कि शीर्ष नेतृत्व ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, उस पर खरा उतरने के लिए पूरी निष्ठा से प्रयासरत रहूंगा।

उन्होंने भारतीय युवा कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती सामूहिक प्रयास, अनुशासन और समर्पण से सुनिश्चित होती है। वे सभी साथियों को साथ लेकर फरीदाबाद ग्रामीण क्षेत्र में युवा कांग्रेस की गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्व हैं।

प्रदीप सैन ने दोहराया कि युवाओं के हितों की रक्षा, जनसमस्याओं को उठाना और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा।

Related posts

पुलिस कमिश्रर ने शहर की सड़कों पर पैदल चलकर देखो क्या किया ?

Metro Plus

ग्रामीण क्षेत्र में छात्राओं को स्कॉलरशिप के माध्यम से प्रोत्साहित कर रहा है विद्यासागर स्कूल।

Metro Plus

नगर निगम मानसून में किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार: निगमायुक्त

Metro Plus