Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

…अब बडख़ल ओवरब्रिज पर भी फर्राटा भर सकेंगे वाहन: जनता के लिए खोला गया बडख़ल पुल

मैट्रो प्लस
फरीदाबाद, 30 सितंबर (नवीन गुप्ता): केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री ने आज यहां एनएच-2 के किए जा रहे सिक्सलेनिंग एवं सुधारीकरण विकास कार्य के अन्तर्गत बनाए जा रहे अपरगामी पुलों में बनाकर तैयार किए गए बडख़ल ओवरब्रिज का विधिवत रिबन काटकर उद्वघाटन किया। इस अवसर पर मुख्य संसदीय सचिव सीमा त्रिखा, ,भाजपा के जिलाध्यक्ष एडवोकेट गोपाल शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष अजय गौड़, वरिष्ठ भाजपा नेता नयनपाल रावत, देवेन्द्र चौधरी, शीशपाल पहलवान, डा०कौशल बाठला, अजय बैंसला, ओम प्रकाश रक्षवाल, सोहनपाल छोकर, सचिव आरटीए सुभाष श्योराण तथा एनएचएआई के परियोजना निदेशक मोहम्मद शफी प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
केन्द्रीय राज्य मंत्री ने इस मौके पर उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस राजमार्ग पर सराय ख्वाजा से लेकर वाटर वक्र्स आगरा तक कुल लगभग 3 हजार करोड़ रूपए की लागत राशि से सिक्सलेनिंग, पुल निर्माण, सौन्दर्यीकरण व अन्य प्रकार का विकास कार्य तेजी से किया जा रहा है। जिले में बनाए जा रहे अपरगामी पुलों की कड़ी में एनएचपीसी चौकए बडख़ल चौक, ओल्ड फरीदाबादए अजरौंदा, बाटा चौक तथा बल्लबगढ़ ओवर ब्रिज प्रमुख रूप से बनाए जा रहे हैं। इनमें से बाटा चौक पुल का गत दिनों जनता के लिए खोल दिया गया है। बडख़ल पुल का आज उद्वघाटन करने उपरान्त शेष अन्य सभी ओवर ब्रिज भी चालू वर्ष के अन्त तक पूरे कर दिए जायेंगे।
उन्होंने कहा कि भाजपा की वर्तमान केन्द्र सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में पूरे देश का एक समान रूप से चहुंमुखी एवं सर्वांगीण विकास करने में जुटी हुई है। श्री मोदी सबका साथ-सबका विकास की भावना को सर्वोपरि रखकर बिना किसी भेदभाव के सभी राज्यों में एक समान रूप से विकास को नई दिशा दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी हरियाणा एक-हरियाणवी एक की भावना को मद्द्ेनजर रखते हुए पूरे प्रदेश का विकास एक समान रूप से करने में जुटे हुए हैं। आज फरीदाबाद जिला विकास की नई बुलन्दियों को छूने लगा है और निकट भविष्य में ही इस नगरी का खोया हुआ औद्योगिक गौरव एवं वैभव लौट आयेगा। उन्होंने कहा कि शेष विकास कार्य भी तीव्र गति से पूरे किये जायेंगे ताकि लोगों को आवागमन में काफी सुविधा महसूस हो सके।
इस अवसर पर जिला परिषद के चेयरमैन विनोद चौधरी, भाजपा नेता डा०आर०के० सिंह, राजकुमार वोहरा, कमल सोरोत, जिला मीडिया प्रभारी अनिल प्रताप सिंह, सुभाष आहूजा, विरेन्द्र सिंह भड़ाना, संदीप चपराना, उमेश शर्मा, किरण सोरोत, दीपक चौधरी, भारत भड़ाना, अनिल नागर, सतीश फागना, पूर्व पार्षद महेन्द्र भड़ाना, बीर सिंह नयन, मदन पुजारा, रविन्द्र त्यागी, एनएचएआई के सम्बन्धित प्रोजैक्ट मैनेजर धीरज सिंह, के.के. गुप्ता, आर०के०झा, राजेश मदान, टीएन सिंह, सचेन्द्र सिंह, सुरेश चन्द व सहित कई अन्य सम्बन्धित अधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।IMG-20160930-WA0006



Related posts

Manav Rachna में किया गया सेंटर ऑफ एक्सिलेंस स्थापित

Metro Plus

नगर निगम चुनावों में गुर्जर, विपुल व सीमा ने जनता में विश्वास खोया: जगदीश भाटिया

Metro Plus

पढि़ए, प्राईवेट स्कूलों ने शिक्षा अधिकारी से मिलकर क्या कहा और अभिभावकों से क्या अपील की!

Metro Plus