Metro Plus News
गुड़गांवफरीदाबादराजनीतिहरियाणा

GST की दरों में कमी से जहां ग्राहक को फायदा होगा, वहीं व्यापारियों व उद्योग जगत को भी फायदा होगा: प्रदीप बंसल

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
Faridabad, 4 अक्टूबर:
आबकारी एवं कराधान विभाग ने पावर ग्रिड कार्पोरेशन के सभागार गुडगांव में राज्यस्तरीय GST बचत उत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने केंद्र सरकार द्वारा GST दरों में किये गये बदलावों पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने बताया कि GST की दरों में कमी से समाज के हर वर्ग को लाभ होगा, वहीं सरकार को भी वार्षिक 4000 करोड़ का अतिरिक्त राजस्व प्राप्त होगा।

इस अवसर पर अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष प्रदीप बंसल ने बताया कि GST की दरों में कमी से जहां ग्राहक को फायदा होगा, वहीं व्यापारियों व उद्योग जगत को भी फायदा होगा। कम GST के कारण उनको कम पूंजी की आवश्यकता होगी जिससे ब्याज की बचत होगी तथा उत्पादन लागत कम आयेगी। ग्राहक के पास भी GST कम होने से अधिक पैसे बचेंगे और वह अधिक खरीदारी करेगा। इससे मांग बढऩे के कारण अधिक उत्पादन होगा जिससे लागत मूल्य में कमी आयेगी। इसका सीधा फायदा ग्राहक को मिलेगा।

प्रदीप बंसल ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि GST का स्टॉफ बाजार में जाकर व्यापारियों को आग्रह करके कम हुई दरों का लाभ ग्राहक तक पहुंचाना सुनिश्चित करें। नियमानुसार पुराने रेट के साथ नये रेट को अंकित करना जरूरी है। व्यापारी अभी यह नहीं कर रहे हैं और ग्राहक को कम की हुई दरों का लाभ नहीं दे रहे हैं।

प्रदीप बंसल ने मुख्यमंत्री को सुझाव दिया कि GST का रिफंड आयकर की तरह आनलाईन भेजा जाये व तीन दिन में नये पंजीकरण को सुनिश्चित किया जाये, जिसका व्यापारी व उद्योग जगत ने स्वागत किया। आनलाईन रिफंड से व्यापारियों को रिफंड लेने की जटिल प्रक्रियाओं से नहीं गुजरना होगा। श्री बंसल ने एनटी परोफिटयरिंग अथॉरिटी को भी पुन: शुरू करने की मांग की।

इस अवसर पर उद्योग मंत्री राव रनबीर सिंह, उपायुक्त गुडगांव, GST विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, ग्राहक पंचायत के फरीदाबाद के जिलाध्यक्ष अजय भाटिया, गुडगांव जिलाध्यक्ष केसी गर्ग, व्यापार व उद्योग संगठन के पदाधिकारी, चार्टर्ड एकानटेनटस व GST बार एसोशियेशन के पदाधिकारी, ग्राहक व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Related posts

क्या एक HCS अधिकारी कर पाएगा चेयरमैन FFRC जोकि एक वरिष्ठ IAS अधिकारी है, की कार्यशैली की जांच?

Metro Plus

Act beyond Green Tokenism:- J.P. Malhotra

Metro Plus

रोटरी क्लब NIT ने की महिलाओं को सैनिटरी, नैपकिन एवं हेल्थ किट्स वितरित।

Metro Plus