Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबाद

ताइक्वांडो नेशनल प्रतियोगिता में फौगाट स्कूल के अंकित ने जीता गोल्ड मैडल

मैट्रो प्लस
फरीदाबाद, 5 अक्टूबर (नवीन गुप्ता): शिव धर्मशाला ऊंचा गांव बल्लबगढ़ में डिफेन्स ताइक्वांडो अकादमी द्वारा आयोजित पांचवीं ओपन नेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता में लगभग 500 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इसमें हरियाणा, दिल्ली, मध्यप्रदेश, यूपी, चंडीगढ़, राजस्थान, पंजाब आदि प्रदेशों के खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया।
फौगाट पब्लिक स्कूल सैक्टर-57 ने आठ पदक हासिल किए जिसमें एक स्वर्ण, तीन रजत तथा चार कांस्य शामिल हैं। खिलाड़ी अंकित ने (18-21) बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया अर्थात स्वर्ण पदक पाया। फौगाट स्कूल के ही खिलाड़ी कुलदीप, केशव और हेमंत ने रजत पदक हासिल किए। जबकि खिलाड़ी श्रेष्ठ, निखिल त्यागी, देवांश और अक्षय को कांस्य पदक पाकर ही संतोष करना पड़ा।
फौगाट स्कूल के खिलाडिय़ों की इस उपलब्धि पर हर्ष जाहिर करते हुए स्कूल निदेशक सतीश फौगाट ने कहा कि शारीरिक , मानसिक व सामाजिक मजबूती प्रदान करने का सबसे मजबूत माध्यम खेल है। उन्होंने स्कूल कोच प्रिंस कुमार को बधाई दी और निरंतर खेल में बुलंदियों को छूने की संस्तुति की।
प्रतियोगिता आयोजन के मौके पर विभिन्न प्रान्तों से आए कोच व स्थानीय आयोजक मंडल वसु शर्मा, अनिल गौड़, राघवेंद्र चौधरी, अवधेश कुमार, आशीष बलूनी, आनंद त्यागी, नवीन नेगी, योगेश, हंसराज, रामधन आदि उपस्थित थे।

Related posts

आक्सी फोरेस्ट विकसित करने के लिए DLF इंडस्ट्रीज एसोसिएशन लाने जा रही है एक नई तकनीक।

Metro Plus

मानव रचना में स्टूडेंट्स को इंटरनेशनल एक्सपोजर देने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं

Metro Plus

गुलाब नबी आजाद ने कहा, लखन सिंगला ने अपने वजन के हिसाब से की है शानदार रैली

Metro Plus