Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल में बच्चों ने मनाया दशहरा पर्व

रामायाण कलाकारों की भूमिका नें निभा दिया बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश
मैट्रो प्लस
फरीदाबाद, 7 अक्टूबर (नवीन गुप्ता): विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल में दशहरा पर्व के उपलक्ष्य पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़ कर भाग लिया और दशहरा उत्सव मनाया। सभी बच्चे विभिन्न वेशभूषा में सीता, राम, लक्ष्मण, भरत, हनुमान आदि के स्वरूप को धारण किए हुए दिखे। इस अवसर पर रामलीला का मंचन किया गया। बच्चों ने बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया। बच्चों के कार्यक्रम को अध्यापकों व अभिभावकों ने खूब सराहा।
स्कूल के डॉयरेक्टर दीपक यादव ने कहा कि स्कूल में इस तरह के कार्यक्रम आवश्यक हैं। इनसे बच्चों को हमारी संस्कृति का ज्ञान होता है और अच्छे संस्कार पनपते हैं। यादव ने कहा कि यह त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। बुराई किसी भी प्रकार की हो सकती है चाहे वह क्रोध हो, असत्य हो, ईष्र्या, बैर, दुरूख, आलस्य आदि। इन बुराईयों पर जीत हासिल करना भी आत्मविजय है। हमें हर वर्ष अपने आप में किसी, कोई न कोई बुराई को खत्म कर दशहरा पर्व मनाना चाहिए ताकि एक दिन हम तमाम बुराईयों से मुक्त हो सकें। साथ ही हमें समाज में व्याप्त बुराईयों को भी समाप्त करने की दिशा में कार्य करना चाहिए। बच्चों को दशहरा पर्व की जानकारी देते हुए स्कूल की हेडमिस्टरेस ज्योति चौधरी ने कहा कि दशहरा हिन्दुओं का एक प्रमुख त्योहार है। यह त्योहार अशिवन महीने के शुक्ल पक्ष में दस दिनों तक मनाया जाता है। इन दिनों मां दुर्गा के विभिन्न रूपों की पूजा-अर्चना की जाती है। त्योहार का अंतिम दिन विजयादशमी के रूप में मनाया जाता है। असत्य पर सत्य की जीत इस त्योहार का मुख्य संदेश है।

IMG-20161007-WA0062 (1)

Related posts

अभी और लटक सकते है MCF इलेक्शन

Metro Plus

छठ पर्व भारतीय संस्कृति का सेतु ही नहीं बल्कि देश के हर क्षेत्र को आस्था के धागे से जोड़ता है: नायब सिंह सैनी

Metro Plus

होमर्टन ग्रामर स्कूल में अत्याधुनिक पिकलबॉल कोर्ट का भव्य उद्घाटन विपुल गोयल के हाथों सम्पन्न।

Metro Plus