Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

जरूरी काम निपटा लें लगातार पांच दिन बंद रहेंगे बैंक

मैट्रो प्लस
फरीदाबाद, 7 अक्टूबर (नवीन गुप्ता): आठ अक्तूबर से लगातार पांच दिन बैंक बंद रहेंगे। बैंकों से संबंधित अपने जरूरी काम समय रहते निपटा लें, वरना 13 अक्टूबर को बैंक खुलने का इंतजार करना होगा। इसके अलावा भी इस महीने चार दिन और बैंक बंद रहेंगे।
छुट्टियों की शुरूआत आठ अक्तूबर से होगी। आठ को दूसरा शनिवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे। वहीं नौ को संडे है। दस को रामनवमी, ग्यारह को दशहरा और बारह को मोहर्रम की छुट्टी रहेगी। लगातार पांच दिन बैंक बंद होने से ग्राहकों को परेशानी हो सकती है। इन दिनों सारी व्यवस्था एटीएम पर निर्भर रहेगी। एटीएम ऐन वक्त पर कहीं धोखा न दे जाएं, इसलिए सात अक्तूबर तक अपने बैंक के सभी जरूरी काम निपटा लें। इसके अलावा भी 16 अक्तूबर को फिर रविवार पड़ रहा है।

Related posts

साईधाम में किया गया भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष अनीता शर्मा का स्वागत समारोह

Metro Plus

हरियाणा की सम्रद्व विरासत और सांस्कृतिक परंपराओं को देश-दुनिया में पहुंचाने का सशक्त माध्यम बनेगा सूरजकुंड शिल्प मेला: कला रामचंद्न

Metro Plus

स्कूलों में 10वीं और 12वीं की CBSE की परीक्षाएं निरंतर जारी: ऋतु चौधरी

Metro Plus