Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

यूफोरीया बैंड ने मानव रचना फैस्ट में मचाई धूम बॉलीवुड गानों पर थिरके स्टूडेंट्स

मैट्रो प्लस
फरीदाबाद, 7 अक्टूबर (नवीन गुप्ता): पलाश सेन के बैंड यूफोरीया ने मानव रचना के एनुअल फैस्ट रिस्रैक्शन 2के16 में अपने मधुर संगीत व गानों से धूम मचाई। फैस्ट की कोक स्टूडियो नाइट में पहुंचे पलाश सेन के द्वारा गाए गए मायरी गाने ने जहां स्टुडेंट्स को मां की याद दिलाई वहीं अन्य रोक सको तो रोक लो, धूम पिचक धूम, दिल चाहता है, रॉक आन, पहला नशा आदि गानों ने स्टुडेंट्स को थिरकने पर मजबूर कर दिया। देर शाम शुरू हुए इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में स्टुडेंट्स मंत्रमुग्ध हो उठे। यहीं नहीं स्टेज से देश के सैनिकों को नमन करते हुए उनके लिए भी गीत गया।
पलाश सेन ने कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वन्दना से की और बॉलीवुड, हॉलीवुड व नए पुराने जाने-माने गाने गाकर समा बांध दिया। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में पहुंचे स्टुडेंट्स का उत्साह देखने के काबिल था। करीब 2 घंटे तक चले कार्यक्रम में स्टुडेंट्स का उत्साह जरा भी कम होता नहीं दिखा और अंत तक पैर थिरकाते हुए कैंपस से बाहर निकले।
बैंड के लीडर पलाश सेन ने भी स्टुडेंट्स के उत्साह को खूब सराहा।10 अक्टूबर को 18 सालों का सफर तय करने जा रहे यूफोरीया बैंड के लीडर पलाश सेन ने स्टेज से यह संबोधन भी किया कि देश के अलग-अलग हिस्सों में लाइव प्रस्तुतियां दी है, लेकिन जितना उत्साह मानव रचना के एनुअल फैस्ट रिसै्रैक्शन 2के16 में स्टुडेंट्स में देखने को मिला,वह काबिले तरीफ था।

9

4

Related posts

बसंत पंचमी के दिन मां देवी सरस्वती की कृपा प्राप्त होती है: डॉ.एमपी सिंह

Metro Plus

भारत विकास परिषद् एनआईटी शाखा द्वारा नि:शुल्क जांच शिविर का आयोजन किया गया

Metro Plus

लघु सचिवालय जल्द नजर आएगा नए लूक में, सौंदर्यकरण का काम शुरू।

Metro Plus