Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

डिवाइन क्रिकेट अकादमी को बॉयज क्रिकेट क्लब ने दी शिकस्त

सुनील तंवर को मैन ऑफ द मैच से नवाज़ा गया
नवीन गुप्ता
फरीदाबाद, 29 दिसंबर:
डिवाइन क्रिकेट अकादमी को मैच में देसी बॉयज क्रिकेट क्लब ने 6 विकेट से हराया। देसी बॉयज ने टॉस जीत डिवाइन को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। डिवाइन ने पहले खेलते हुए 19.3 ओवर में 137 रन बनाए। सूरज मनी ने 38 गेंद पर सर्वाधिक 38 रन की पारी खेली। विनोद मलिक ने 27 गेंद पर 33 रन बनाए। देसी बॉयज के पप्पी ने 21 रन देकर 4 विकेट लिए। इस लक्ष्य को देसी बॉयज की टीम ने 18.2 ओवर में 4 विकेट खोकर प्राप्त कर लिया। सुनील तंवर ने 39 गेंद पर 61 रन की पारी खेली। करतार ने 12 गेंद पर नाबाद 24 रन बनाए। डिवाइन की ओर से मनोज 7 रन देकर 1 विकेट लेने वाले सबसे सफल गेंदबाज रहे।
मुख्यअतिथि संजय मलिक ने सुनील तंवर को मैन ऑफ द मैच से नवाज़ा। इस मौके पर सतीश फागना संजय भाटिया, महेंद्र भाटिया, चंदरजल सिंह, संजीव शर्मा, कविंद्र चौधरी, देवेंद्र भड़ाना, अवतार सिंह, रवि भाटिया, कंवल भाटिया आदि लोग उपस्थित थे।

Related posts

कांग्रेस प्रत्याशी कैलाश बैंसला को झटका, भाई और समधी ने दिया BJP प्रत्याशी विरेंद्र भड़ाना को समर्थन!

Metro Plus

सरस्वती स्कूल में मदर्स डे बहुत धूमधाम से मनाया गया!

Metro Plus

मारवाड़ी युवा मंच ने स्कूल परिसर में लगाए 151 फलदार पौधे

Metro Plus